-
मंदिरा बेदी को मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी के तौर पर जाना जाता है। वह एक्ट्रेस हैं, मॉडल हैं, फैशन डिजाइनर हैं और टीवी प्रेजेंटर भी हैं। उन्होंने जिस काम में हाथ लगाया उसमें खूब सुर्खियां बटोरीं। 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में जन्मीं मंदिरा बेदी को खासतौर पर 90 के दशक के टीवी शो 'शांति' के लिए जाना जाता है। मंदिरा को आज भी बहुत से लोग शांति के नाम से ही पहचानते हैं। इसके बाद मंदिरा ने 'औरत' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल्स में भी काम किया। मंदिरा ने आईपीएल भी होस्ट किया तो उनकी साड़ियां काफी चर्चा में रहीं। मंदिरा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में प्रीति नाम की लड़की के किरदार से भी खूब नाम कमाया। एक्टिंग में करियर बनाने जब मंदिरा मुंबई आई थीं तो वह एक छोटे से किराए के मकान में रहती थीं। लेकिन आज उनके पास आलीशान बंगला है। आइए देखते हैं मंदिरा बेदी के बंगले के अंदर की तस्वीरें। (Photo Source: Asian Paints)
-
मंदिरा का मुंबई में आलीशान विला है। उनके विला का नाम रामा है। Rama का RA पति राज के नाम पर है तो MA मंदिरा के। मंदिरा का घर ट्राइएंगल शेप में बना हुआ है।
-
मंदिरा और राज जब ये प्रॉपर्टी खरीद रहे थे तो इसके त्रिकोण आकार के कारण थोड़े चिंतित थे। हालांकि शिफ्ट होने के बाद 6 महीने में मंदिरा ने घर की रंगत ही बदल डाली।
-
घर को मंदिरा और उनके पति ने खुद सजाया है। उन्होंने इसके लिए कोई भी इंटीरियर डिजाइनर हायर नहीं किया था।
-
मंदिरा ने घर में खूब पेंटिंग्स लगाई हैं। पेंटिंग में भी उन्होंने मॉडर्न आर्ट का ज्यादा इस्तेमाल किया है।
-
मंदिरा के घर में लकड़ी से बनी हुई चीजों का कुछ ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। फर्श पर भी मार्बल के साथ लकड़ी का यूज हुआ है।
-
मंदिरा के घर में तीन फ्लोर हैं। ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग रूम, स्टडी रूम और एंटरटेनमेंट रूम है। ग्राउंड फ्लोर पर ही डाइनिंग एरिया भी है। यहां मंदिरा ने लैंप्स और लाइटिंग्स लगा रखी हैं।
-
घर में पहली मंजिल पर मास्टर बेडरूम और दूसरे छोटे बेडरूम का कमरा है। साथ ही इसी फ्लोर पर रसोईघर भी है।
-
तीसरी मंजिल पर भी एक बेडरूम बनाया गया है। मंदिरा इसे गेस्ट के लिए इस्तेमाल करती हैं।
