-
मलाइका अरोड़ा 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अपनी समकालीन ही नहीं, अपने
से बहुत साल छोटी एक्ट्रेसेस तक को अब भी टक्कर देती हैं। उनकी खूबसूरती से लेकर फिगर और डांस तक दूसरों के लिए अब भी नजीर हैं। तो चलिए जानें कि मलाइका के वो 5 आइटम डांस कौन हैं, जिनके बिना आइटम सांग पूरा नहीं हो सकता था। -
मलाइका उन टॉप डांसर में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी पहचान डांस के जरिये इंडस्ट्री में बनाई है।
-
फिल्म दिल से का आइटम डांस छैंया छैंया मलाइका अरोड़ा का वो यादगार डांस है, जिसे शायद ही कोई भूला हो। ट्रेन की छत पर शाहरुख खान संग मलाइका ने अपने डांस से फिल्म में जान डाल दी थी। आज भी इस गाने को बेस्ट आइटम नंबर्स में गिना जाता है।
-
सलमान खान की फिल्म दबंग में मलाइका ने मुन्नी बदनाम हुई पर ऐसा डांस किया कि आज भी वह टॉप रेटेड बना हुआ है।
-
फिल्म हाउसफुल में मलाइका का अनारकली डिस्को चली आइटम डांस भी हिट हुआ था।
-
फिल्म ‘कांटे’ का गाना माही वे में मलाइका ने पोल डांस करके धूम मचा दी थी। हेलेन के बाद किसी ने बेस्ट पोल डांस किया तो वह मलाइका हैं।
-
वेलकम फिल्म का होंठ रसीले भी मलाइका का सबसे हिट आइटम सांग में से एक रहा है। ये गाना पूरी फिल्म पर भारी पड़ा था।
-
Photos: Social Media