-
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग करती हैं। इसमें खासकर महंगी-महंगी क्रीम, काजल और यहां तक कि कई तरह की रंग-बिरंगी लिपस्टिक को भी लगाती हैं। (Photo: Freepik)
-
लिपस्टिक का टचअप लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाता है। यही कारण है कि कॉलेज से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाएं इसको अपने बैग में जरूर कैरी करती हैं। (Photo: Freepik) चेहरे को चमकदार बनाता है चुकंदर-चिया सीड्स का जूस, इस तरह करें झटपट तैयार
-
हर रोज लिपस्टिक लगाने से कई तरह का नुकसान भी होने का खतरा बना रहता है। इससे कई तरह के हेल्थ इश्यू भी हो सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
अगर आप भी हर रोज लिपस्टिक लगाती हैं, तो इससे आपको ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। दरअसल, बार-बार लिपस्टिक लगाने से होठों पर नमी की कमी हो जाती है, जिससे होंठ फटने लगते हैं। (Photo: Freepik)
-
लिपस्टिक में कई तरह के कैमिकल्स होते हैं, जो होठों की नैचुरल नमी को छीन लेते हैं, जिससे होंठ रूखे और डार्क हो जाते हैं। इसके उपयोग से कई बार होंठ गुलाबी से धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। (Photo: Freepik)
-
कई बार लिपस्टिक लगाने से होंठ और यहां तक कि चेहरे पर रैशेज, जलन और एलर्जी हो सकते हैं। खासकर सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को इससे सावधान रहना चाहिए। (Photo: Freepik)
-
मार्केट में आज के समय कई तरह की लिपस्टिक उपलब्ध हैं। हालांकि, इनमें बड़े पैमाने पर मिलावट भी होती है और कुछ लोग ब्रैंड के नाम पर नकली या फिर मिलावट वाली लिपस्टिक बेचते हैं। (Photo: Freepik)
-
ऐसे में इनमें लेड, पैराबेन और हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जिनके उपयोग से हेल्थ भी खराब हो सकती है। (Photo: Freepik)
-
बार-बार लिपस्टिक के उपयोग करने से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। इससे होठों के आसपास पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है। (Photo: Freepik)