-
महंगी बाइक खरीदने वाले इन स्टार्स में जॉन अब्राहम, कुणाल खेमू, विवेक ओबरॉय और शाहिद कपूर के साथ गुल पनाग का नाम भी शामिल है। मुंबई ही नहीं, देश-विदेश तक ये स्टार्स अपनी बाइक से सफर कर चुके हैं। चलिए जानें बाइक के दीवाने ये स्टार्स हैं कौन और किसके पास कौन सी बाइक है।
-
बाइक के दीवानों में जॉन अब्राहम का नाम सबसे ऊपर है। जॉन के लिए बाइक उनकी सबसे कीमती चीज है। जॉन के पास यामाहा आरआई, डुकाटी डायवेल, कावासाकी निंजा जेडजेडआर 1400 समेत सबसे महंगी बाइक यामाहा वीमैक्स 1700 सीसी भी है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
-
विवेक ओबेरॉय भी बाइक के दीवाने हैं। विवेक कई बार मुंबई की सड़कों में आधी रात अपनी पीली डुकाटी 1098 पर नजर आ जाते हैं। इसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है। इसके अलावा विवेक के पास हार्ले डेविडसन भी है।
-
कुणाल खेमू के पास बीएमडब्ल्यू आर1250 जीएस एडवेंचर है, जिसकी कीमत लगभग 16 से 22 लाख रुपये है। यह 1254cc ट्विन-सिलेंडर बॉक्स इंजन वाली बाइक है जो 134bhp की पावर और 143Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कुणाल अपनी बाइक से ही लद्दाख ही नहीं, स्विट्जरलैंड में भी सफर कर चुके हैं।
-
शाहिद कपूर ही नहीं उनकी बेटी भी उनकी तरह बाइक राइडिंग की दीवानी है। शादी के पास एक नहीं कई बाइक्स हैं। शाहिद के पास करीब 16.85 लाख रुपये की BMW R1250 S एडवेंचर के साथ नीले रंग की हार्ले डेविडसन फैट बॉय जैसी कई प्रीमियम बाइक हैं।
-
खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस गुल पनाग भी बाइक की दीवानी हैं। गुल के पास रॉयल एनफील्ड और बीएमडब्ल्यू 650 फंडुरो है। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। क्या आप जानते हैं कि गुल बाइक को लेकर इतनी जुनूनी हैं कि उनकी बारात भी बाइक पर आई थी।
-
बाइक के प्रति दीवानगी में आर माधवन का नाम भी शामिल है। माधवन के पास डुकाटी डियावेल और यामाहा वीमैक्स बाइक हैं। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये तक है।
-
अरशद वारसी भी मुन्ना भाई की तरह बाइक तरह बाइक के दीवाने हैं। अरशद के पास BMWF 750 GS बाइक है जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। इसके अलावा भी उनके पास कई और महंगी बाइक का कलेक्शन है।
-
बॉलीवुड के हैंडसम हंक संजय दत्त भी सुपरबाइक चलाते हैं। उनकी कई महंगी संपत्तियों में से एक है हार्ले डेविडसन फैट बॉय है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, उनके पास 14 लाख रुपये की डुकाटी मल्टीस्ट्राडा भी है। Photos: Social Media