-

खान सर वो नाम हैं जो आज किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं हैं। कम फीस और अपने पढ़ाने के अंदाज के लिए मशहूर खान सर अब गरीबों के इलाज के लिए अस्पताल तक खोल रहे हैं। खान सर न सिर्फ अध्यापक बल्कि एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। (Photo: Khan Global Studies/X)
-
पढ़ाने की दौरान ही वह कई ऐसी बातें कह जाते हैं जिसे अगर छात्र अपने जीवन में अपना ले तो वह सफल जरूर हो सकता है। खान सर का एक वीडियो है जिसमें वह बताते हैं कि किस तरह से पढ़ाई करें कि सब कुछ याद हो जाए। (Photo: Khan Global Studies/X)
-
1- रात में याद करने का सही समय
खान सर के अनुसार दिन में जो कुछ भी पढ़ें हैं उसे याद रखने का सबसे सही समय है रात में सोने से पहले। रात में सोने से आधे घंटे पहले दिन में जो कुछ भी पढ़ें हैं उसे याद कर लें। उस दौरान शरीर रिलैक्स मोड में जाता है ऐसे में जो भी चीज याद करेंगे उसे दिमाग जल्दी ऑब्जर्व करता है। (Photo: Pexels) -
2- सुबह किस समय पढ़ें
इसके अलावा सुबह उठने के बाद 20 मिनट या आधे घंटे तक फिर से उसे पढ़ लें। उस दौरान मैमोरी एक्टिव मोड में होती है। जो भी याद करेंगे वह लंबे समय के लिए याद रहेगा। (Photo: Unsplash) -
3- सोने का समय
खान सर के अनुसार छात्र जीवन में एक ही बार सोना चाहिए। रात में 6-7 घंटे की नींद पर्याप्त है। देर से सोने के बजाए जल्दी सोना शुरू करें। सुबह उठकर 2 घंटे जरूर पढ़ाई करें। (Photo: Unsplash) -
4- रिवीजन का समय
खान सर के अनुसार रिवीजन जरूरी है। जो भी पढ़ें हैं उसे लगातार रिवीजन करते रहे। क्योंकि, एक बार भूलने के बाद सब कुछ वापस से याद करना होगा। दिन में सिर्फ 15 मिनट का समय रिवीजन के लिए पर्याप्त है। (Photo: Unsplash) -
5- फोन का इस्तेमाल
छात्र जीवन में फोन का इस्तेमाल करना चाहिए। सिर्फ काम की चीजों के लिए इस्तेमाल करें। (Photo: Unsplash) -
6- सही दिनचर्या कैसे बनाए
अगर किसी चीज को अगर 21 दिन कर लेते हैं तो वह आपकी आदत बन जाती है और 90 दिन कर लेते हैं तो वह आपकी दिनचर्या बन जाती है। ऐसे में लगातार तय समय पर 90 दिन पढ़ लेते हैं या कोई काम कर लेते हैं तो यह आपके दिनचर्या में शामिल हो जाएगी। (Photo: Unsplash) -
7- याद करने का सही तरीका
अगर कोई चीज याद नहीं हो रहा है तो अपने से जूनियर को पढ़ाना शुरू कर दें। इससे वह चीज आसानी से याद हो जाएगी। (Photo: Unsplash) सुबह या रात में पढ़ने का सबसे सही समय कब होता है? किस वक्त पढ़ा हुआ सबसे ज्यादा याद रहता है?