-
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक के पैरेंट्स मेडिकल फील्ड से जुड़े थे और कार्तिक भी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गए थे।
-
कार्तिक नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वह हमेशा से एक्टर बनने का सपना रखते थे।
-
कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फेसबुक, गूगल के जरिए ऑडिशन की तलाश करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एड फिल्म से की थी। इसके लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे।
-
बता ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नाम के फेसबुक पेज में कार्तिक ने लिखा था कि वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे।
-
अपने करियर के ऊंचाई पर पहुंच कर उसी घर को उन्होंने अपने नाम कर लिया हैं।कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में इसी फ्लैट के लिए 1.60 करोड़ रुपए दिए थे।
-
टाइम्स नाऊ नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आज एक फिल्म के लिए पांच से लेकर सात करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। कार्तिक आर्यन कुल 36 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
-
एक्टिंग के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी पैसा कमाते हैं। कार्तिक आर्यन को गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार है। कार्तिक आर्यन ने इस साल लैंबोर्गिनी उरुस खरीदी थी। वहीं, उन्होंने अपनी मम्मी को मिनी कूपर गाड़ी गिफ्ट की है। Photos: Social Media