-
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का एक ग्रुप ऐसा है, जो सालों से अपनी दोस्ती के लिए जाना जाता है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर के इस गैंग में अरोड़ा सिस्टर्स यानी मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के अलावा सोनम कपूर, रेहा कपूर और मल्लिका भट्ट भी शामिल हैं। तो, चलिए आपको इस गैंग के तस्वीरों के साथ इस ग्रुप के बारे में बताएं।
-
करीना ने अपने रेडियो चैट शो ‘वॉट वुमन वॉन्ट’ में बताया था कि उनका ये ग्रुप न केवल मस्ती करता है, बल्कि यहां खूब गॉसिप भी होती है और एक-दूसरे के स्टाइल और फैशन पर भी बात होती है।
-
एक्ट्रेसेस के इस गैंग का नाम ‘गट्स’ है और इनके व्हाटसऐप ग्रुप का नाम भी यही है।
-
करीना और उनकी गर्ल गैंग इस ग्रुप में अपनी और दूसरों की तस्वीरें पोस्ट करती हैं और उनके स्टाइल और आउटफिट पर चर्चा करती हैं। स्टाइल और आउटफिट अच्छा है या बुरा यह ग्रुप में सभी लोग आपस में मिल कर तय करते हैं।
-
ये ग्रुप अपने स्टाइल और फैशन के साथ ही एक दूसरे को मॉरल सपोर्ट करने वाला भी माना जाता है।
-
बात दें कि इस ग्रुप की शुरुआत करीना कपूर ने की थी और वह और मलाइका इस ग्रुप की सबसे एक्टिव मैंबर्स हैं।
-
गट्स गैंग एक-दूसरे के बर्थडे, मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के साथ आउटडोर टूर भी साथ करता है।
-
किसी भी पार्टीज में ये ग्रुप साथ होता है और कई बार ये लांग वीकेंड भी साथ मनाते हैं।
-
बता दें कि इस ग्रुप में दो कपूर सिस्टर्स शामिल हैं और गॉसिप किंग करन जौहर भी कई बार इस ग्रुप के साथ नजर आ जाते हैं।
-
(All Photos: Social Media)
