-
मुमताज अपने जमाने की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेस थीं। ऑन स्क्रीन उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ सबसे ज्यादा पसंद की गई थी, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके साथ कई हीरो काम करने से मना कर चुके थे। इसमें जितेंद्र से लेकर शशि कपूर तक का नाम शामिल था। इतना ही नहीं, मुमताज से एक एक्ट्रेस के अलावा कोई बात नहीं करता था।
-
मुमताज ने फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक समय ऐसा था जब इंडस्ट्री कि कोई भी एक्ट्रेस उनसे बात नहीं करती थीं।
-
उन्होंने बताया कि उनके साथ बहुत से एक्टर काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन बहुत ने उनका साथ भी दिया था। इसमें धर्मेंद्र और राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन शामिल थे।
-
मुमताज ने बताया था कि उस समय केवल वहीदा रहमान ही उनसे खूब अच्छे से बात करती थीं, बाकि कोई भी एक्ट्रेस ऐसा नहीं करती थीं। ऐसा क्यों था वह खुद नहीं समझ पाती थीं।
-
मुमताज ने बताया था कि उनकी को-स्टार्स उन्हें हाय-हेलो भी नहीं करती थीं। बस अपनी कुर्सी लेती थीं और उनसे अलग जाकर बैठ जाती थीं।
-
मुमताज का कहना था कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता था क्योंकि वह अपने डांस ग्रुप के साथ एंजॉय करती थी।
-
मुमताज ने बताया था कि एक समय जितेंद्र ने ‘बूंद जो बन गई मोती’ फिल्म उनके कारण छोड़ दी थी, क्योंकि वह उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे।
-
शशि कपूर ने भी मुमताज संग काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में कुछ फिल्में शशि ने मुमताज संग की थी,लेकिन शुरुआत में वह तैयार नहीं थे।
-
बता दें कि साल 1974 में मुंबई में मुमताज ने एनआरआई बिजनेस पर्सन मयूर माधवनी से शादी कर फिल्में छोड़ दी थीं और वह विदेश में बस गई।
-
Photos: social Media
