-
Jaya Kishori and Dilip Joshi (Jethalal): साध्वी जया किशोरी आध्यात्म की दुनिया में जाना पहचना नाम हैं। जया किशोरी महज 9 साल की उम्र से ही कृष्ण भजन गा रही हैं औऱ आज इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं। वहीं टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी भी मशहूर कलाकार हैं। दोनों साथ में मंच भी साझा कर चुके हैं।
दरअसल साल 2019 में नारायण सेवा संस्थान द्वारा एक दिव्यांग टैलेंट शो का आयोजन किया गया था। -
इस शो में जया किशोरी के साथ ही फिल्म स्टार जैकी श्रॉफ और दिलीप जोशी को भी आमंत्रित किया गया था।
मंच पर जैसे ही जया किशोरी पहुंचीं दिलीप जोशी कुर्सी से खड़े हो गए औऱ उन्हें देखते ही हाथ जोड़ लिए। जया किशारी ने भी हाथ जोड़कर टीवी के जेठालाल का अभिवादन किय़ा। जया किशोरी जैकी श्रॉफ के साथ भी काफी बातें करती नजर आईं। -
ये तस्वीरें जया किशोरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा था कि दिलीप जोशी और जैकी श्रॉफ जितने बढ़िया कलाकार हैं उतने ही शानदार इंसान भी हैं।