-
सर्दियों के मौसम में सबसे मुश्किल काम होता है सुबह जल्दी उठना। ठंड के चलते सुबह जल्दी उठने में आलस आती है। काफी लोगों की आंखें तो जल्दी खुल जाती है लेकिन बिस्तर छोड़ने में 8-9 बज जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सुबह जल्दी कैसे उठे? (Photo: Freepik) क्या ठंड से बचने के लिए सर्दियों में रोज आंवला जूस पीना चाहिए? शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं
-
गर्म पानी
सुबह जैसे ही आंख खुले सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पी लें। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन तंत्र एक्टिव होने लगता है जिससे शरीर को ताजगी महसूस होती है और आलस दूर होने लगती है। Photo: Freepik) -
सोने का समय
सुबह जल्दी उठना रात के सोने पर निर्भर करता है। रात में जितना जल्दी सोएंगे तो सुबह उतना जल्दी उठेंगे। अगर रात को 9 बजे तक सो जाते हैं तो सुबह पांच से साढ़े पांच बजे तक उठने में आसानी होगी। Photo: Unsplash) -
अलार्म
सुबह के वक्त उठने के लिए अगर अलार्म का सहारा लेते हैं तो इसे बिस्तर से कुछ दूर रखें। उठकर अलार्म बंद करने से नींद खुल जाएगी और फिर एक गिलास गर्म पानी पी लें। इससे आलस दूर होने में मदद मिलती है। Photo: Unsplash) क्या विटामिन B12 की कमी से फैटी लिवर हो सकता है? बेहद सामान्य होते हैं इसके लक्षण -
सुबह की रोशनी
बिस्तर ऐसे जगह होना चाहिए जहां से सीधे सूरज की किरणें कमरे में आ सके। खिड़कियों से पर्दे को हल्का हटा कर रखें इससे पता चल जाएगा कि सुबह हो गई है। Photo: Freepik) -
फोन को रखें दूर
रात में सोने से दो घंटे पहले फोन, कंप्यूटर या टेक्निकल चीजों से दूरी बना लें। स्क्रीन की किरणें दिमाग पर बुरा असर करती हैं जिससे नींद न आने की समस्या बढ़ जाती है। सोने से कुछ देर पहले इनसे दूर बना लेने से नींद की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। Photo: Freepik) -
गर्म चीजों का सेवन करें
सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाली चीजों का सेवन करने से शरीर ऊर्जावान रहती है जिससे सुबह उठने में आलस नहीं आती है। रात को सोते वक्त गुड़ खाने से भी सुबह के वक्त ठंड कम लगती है। Photo: Freepik) -
योग
कुछ योग हैं जो शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे ठंड कम लगती है। नियमित रूप से इन योग को करने में सुबह जल्दी उठने में मदद मिल सकती है। Photo: Freepik) शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ब्रेकफास्ट को लेकर ये 7 गलतियां, सुबह इतने बजने तक कर लेना चाहिए नाश्ता