-
विटामिन डी की कमी होने पर शरीर कैल्शियम और फास्फोरस को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है जिसके चलते हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यहां उन फूड्स के बारे में बताए गए हैं जिनमें विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (Photo: Freepik)
-
फैटी फिश
सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इसके साथ ही इनमें हेल्दी ओमेगा -3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है। (Photo: Freepik) -
प्लांट बेस्ड दूध
प्लांट बेस्ट दूध जैसे बादाम और सोया दूध विटामिन डी के मुख्य स्रोत होते हैं। इसके साथ ही इनमें कई और विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। (Photo: Freepik) -
दही
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए दही का सेवन भी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही ये पाचन तंत्र के लिए भी बेहद ही फायदेमंद है। (Photo: Freepik) -
अंडा
विटामिन डी अंडे में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। (Photo: pexels) -
ओटमील
सुबह के नाश्ते में ओटमील भी शामिल कर सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी के साथ ही कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। (Photo: pexels) -
टोफू
जिन्हें विटामिन डी की कमी है उनके लिए टोफू का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रोटीन के साथ ही इसमें विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (Photo: pexels) -
मशरूम
बरसात के मौसम में धूप न निकलने से विटामिन डी की समस्या अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में मशरूम का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Freepik)