• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. how to control your mind from dirty thoughts learn from premanand maharaj

मन में आते हैं गंदे विचार तो प्रेमानंद महाराज से जानें इसे कैसे काबू में करें?

Premanand Maharaj told how to control your mind: मन में आते हैं गंदे विचार तो कैसे करें कंट्रोल? प्रेमानंद महाराज ने बताया सबसे आसान उपाय।

By: Vivek Yadav
Updated: February 18, 2025 12:21 IST
हमें फॉलो करें
  • How to Control Mind
    1/16

    प्रेमानंद महाराज ने कुछ नियम बताया है जिसके जरिए मन पर काबू किया जा सकता है। जिन लोगों को मन में गंदे विचार आते हैं उन लोगों के लिए ये नियम काम आ सकता है। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)

  • 2/16

    जहर से भरा है प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि मन की रचना भगवान ने की है और त्रिगुण माया का भरा हुआ इसमें पूरा प्वाइजन जहर है। इसकी स्वभाव रचना ऐसी रची गई है कि अच्छी बात में जब मन लगाओ तब ही लगेगा लेकिन बुरे काम में इसे लगाने की जरूरत नहीं अपने आप ही लग जाता है। (Photo: Pexels)

  • 3/16

    मन को कभी नहीं मिलती शांति
    प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जब हमारा मन कहता है कि इस शरीर को भोग लें, इस वस्तु को भोग लें। लेकिन क्या उसको भोगने के बाद मन को शांति मिलती है। थोड़ी देर बाद फिर से मन में किसी नई चीज का विचार आने लगता है। (Photo: Pexels)

  • 4/16

    मन पूरा जीवन भटकता है
    उनके अनुसार सोचने में जो सुख मिलता है वैसा वास्तव में नहीं होता है। चाहे वो भोजन हो, कोई दृश्य हो या फिर क्रिया हो। मन हमें सोचने पर मजबूर करता है और ऐसे ही भटकते हुए पूरा जीवन व्यतीत हो जाता है। (Photo: Pexels)

  • 5/16

    बुद्धिमान कौन है?
    प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि बुद्धिमान वो है जो मन में कुछ भी विचार होने पर दो-चार कदम में वापस लौट आए। वरना इसके मायाजाल में पूरा जीवन निकल जाता है, शरीर वृद्ध हो जाता है, इंद्रियां काम करना बंद कर देती हैं लेकिन मन वैसे ही सलाह देता रहता है। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज ने बताया सिर्फ एक महीने में हो सकते हैं कई चमत्कार, ये छोटा सा नियम बदल सकती है किस्मत

  • 6/16

    डिप्रेशन में डाल देगा मन
    इसके आगे वो कहते हैं कि आप जितना सोचते चले जाएंगे मन उतना ही नकारात्मकता पैदा करते चला जाएगा और परिणाम ये मिलेगा की वो आपको डिप्रेशन में पहुंचा देगा। किसी भी तरह से मन चैन नहीं लेने देगा। (Photo: Freepik)

  • 7/16

    ऐसे करें कंट्रोल
    मन को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका है इसे भगवान की शरण में ले आएं। अगर ऐसा कर लेते हैं तो मन को शांति मिलेगी और सुख मिलेगा। (Photo: Pexels)

  • 8/16

    भगवान से मिला सकता है ये मन
    प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि मन अगर सही राह पर चलें तो दूसरों के लिए प्राण दे सकता है। दूसरों का भला कर सकता है। अगर मन में आई धारणाओं का गलत इस्तेमाल करना छोड़ दें तो ये भगवान से मिला सकता है। सारा सुख दिला सकता है। (Photo: Pexels)

  • 9/16

    धर्म मार्ग पर चलने से मिलेगा सुख
    प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, विरक्त मार्ग अलग होता है लेकिन गृहस्थ में तो धर्म पूर्वक विषय सेवन की मर्यादा है। ऐसे में हर किसी को धर्म पूर्वक चलना चाहिए। (Photo: Pexels)

  • 10/16

    जिसे अपनी पत्नी से सुख नहीं मिला
    इसके आगे वो कहते हैं कि अगर आपको अपनी पत्नी में या पति में सुख नहीं मिला तो पूरे विश्व में कहीं सुख नहीं मिलेगा। क्योंकि है ही नहीं। ऐसे में मनुष्य को सीमित हो जाना चाहिए। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज से जानें बाहर जाते समय लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ ले जाएं या नहीं? रखें इन बातों का ध्यान

  • 11/16

    भगवान के नाम का प्रलोभन देना पड़ता है
    प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि मन ऐसा है कि इसे भगवान में लगाने के लिए प्रलोभन देना पड़ता है तब जाकर ये लगता है। अगर ऐसे ही लगता है तो लगाना शुरू कर दें। धीरे-धीरे कर के मन के मायाजाल से बाहर निकल जाएंगे। (Photo: Pexels)

  • 12/16

    भागवत के मार्ग पर ले जाएं
    प्रेमानंद महाराज ने बताया कि मन में गंदे विचारों से छुटकारा पाने के सबसे अच्छा तरीका है कि इसे सतमार्ग में लाएं और भागवत के मार्ग पर लाएं। धर्म पूर्वक चलने से गंदे कामों की ओर कम आकर्षित होंगे। मन में गंदे कामों को लेकर घृणा हो जाएगी। ऐसे में मन इधर-उधर नहीं भटकेगा। (Photo: Pexels)

  • 13/16

    5 भोगों में फंसा है मनुष्य
    प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, मनुष्य 5 भोगों में फंसा हुआ है… शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गंध। इन्हीं भोगों से मनुष्य की दुर्गति हो जाती है। (Photo: Pexels)

  • 14/16

    गंदे विचार को कैसे रोकें
    प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भजन-कीर्तन से मन में आए गंदे विचारों को रोका जा सकता है। साधना से मन में आ रहे गलत विचारों को रोका जा सकता है। (Photo: Pexels)

  • 15/16

    धर्म पूर्वक विषय सेवन से भी मन में बन रही गलत धारणाओं पर कंट्रोल पा सकते हैं। (Photo: Pexels)

  • 16/16

    दूसरों की सेवा करें
    इसके साथ ही वो ये भी कहते हैं कि, समाज की सेवा करने से भी मन पर काबू पाया जा सकता है। वो कहते हैं कि जरूरतमंदों की सेवा करके जो सुख मिलेगा वो पूरे जीवन में कहीं नहीं मिलेगा। दूसरे को सुख देने से जो मन में अनूभुती होती है वो और कहीं नहीं मिलती है। इसलिए मनुष्य को दूसरों की सेवा जरूर करनी चाहिए। (Photo: Freepik) प्रेमानंद महाराज ने बताया किन लोगों के नहीं मिलता दान करने का पुण्य

TOPICS
inspiring quotes
premanand maharaj
thoughts
trending news
अपडेट
फूड डिलीवरी के चक्कर में ‘मौत’ से सामना! चलती ट्रेन से उतरते वक्त मुंह के बल गिरा एजेंट; वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
200 साल बाद इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, मकर संक्रांति बाद बनेगा पावरफुल पंचग्रही योग, अचानक धनलाभ के योग
Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रिवाज से रचाई शादी, बहन कृति ने लूटी लाइमलाइट
600 अकाउंट डिलीट, 3500 पोस्ट ब्लॉक… Grok विवाद के बाद एक्शन में मस्क
IND vs NZ: पंत की जगह वनडे टीम में ध्रुव जुरेल को किया गया शामिल, विजय हजारे के 7 मैचों में ठोके 558 रन
सोमनाथ का गौरव, सनातन का पर्व और 108 घोड़े… शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी
Fixed Deposit Interest Rate: इन बैंकों की FD पर मिल रहा 7 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, चेक करें लिस्ट
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
जनसत्ता साहित्य: स्मृतियों से सेवा तक का एक अनकहा सफर – कहानी आगमन
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के निशाने पर शिखर धवन का यह रिकॉर्ड, 83 रन बनाते बन जाएंगे नंबर 1
‘हमेशा 10-15 टेक होते थे’, जब ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम करते हुए इस वजह से चिढ़ गए थे बॉबी देओल, गौतमी ने सुनाया किस्सा
SSC CGL 2025 Tier 1 Final Answer Key जारी: एसएससी सीजीएल टियर 1 फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स मेमो जारी, ssc.gov.in पर करें चेक
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
2 days agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
2 days agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
2 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US