-   हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन कहते हैं। इसके चलते हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। (Photo: Unsplash) 
-  हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर इसे नियंत्रित कर सकते हैं। (Photo: Unsplash) 
-  नमक 
 सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है ऐसे में हाइपरटेंशन के मरीजों को अधिक नमक के सेवन से मना किया जाता है। ऐसे लोगों को प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए। (Photo: Freepik)
-  पोटैशियम युक्त भोजन 
 केले, पालक, और शकरकंद जैसे पोटेशियम युक्त भोजन शरीर में सोडियम को संतुलित करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik)
-  एक्सरसाइज 
 हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की सैर या फिर एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। ये रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। (Photo: Unsplash)
-  तुरंत छोड़ दें शराब 
 अगर शराब का सेवन करते हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें क्योंकि, इसके सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
-  तनाव 
 तनाव लेने से भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। ऐसे में व्यायाम और मेडिटेशन की मदद से हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। (Photo: Unsplash)
-  निगरानी करें 
 नियमित रक्तचाप की जांच करते रहें ताकि अधिक होने पर तुरंत एक्शन ले सकें। (Photo: Unsplash)
-  दवा 
 अगर डॉक्टर ने दवाइयां दी हैं तो उन्हें कभी न छोड़ें। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नियमितता बहुत जरूरी है। डॉक्टर के कहने पर ही दवा छोड़ें। (Photo: Unsplash) इतनी उम्र हो गई है तो लाइफस्टाइल और डाइट में कर लें बदवाल, जानें क्यों है जरूरी