• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. honey for hair the benefits and how to use it

सेहत ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है शहद, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

Natural Hair Care: शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं कैसे शहद का इस्तेमाल बालों के लिए किया जा सकता है।

By: Archana Keshri
August 10, 2024 17:54 IST
हमें फॉलो करें
  • honey
    1/9

    शहद एक ऐसी प्राकृतिक चीज है जिसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है। शहद को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता को बढ़ाने में भी मददगार है। आयुर्वेद में शहद को एक औषधि माना जाता है। शहद को कई उपचारों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

  • 2/9

    शहद में कई विटामिन, मिनरल, अमीनो एसिड और नेचुरल हीलिंग वाले गुण पाए जाते हैं। शहद का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके अलावा आप बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • 3/9

    शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण, विटामिन्स, मिनरल्स, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, एमोलिएंट, हुमेक्टैंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह स्कैल्प की स्किन मॉइश्चराइज करता है औ डैंड्रफ की समस्या दूर करता है। शहद में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायक है।

  • 4/9

    शहद बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे बालों के झड़ने और टूटने की समस्या भी कम हो जाती है। यह फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। यह बालों की चमक बढ़ाने में भी असरदार है। चलिए जानते हैं शहद का इस्तेमाल बालों पर आप कैसे कर सकते हैं।

  • 5/9

    शहद और दही का मास्क
    एक बाउल में 2 टेबलस्पून शहद और 2 टेबलस्पून दही मिलाएं। इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क बालों को मॉइस्चराइज और पोषण देगा।

  • 6/9

    शहद और नारियल तेल का मास्क
    एक बाउल में 1 टेबलस्पून शहद और 2 टेबलस्पून नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कल्प और बालों पर लगाएं। 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें। यह मास्क बालों को मजबूती और चमक देगा।

  • 7/9

    शहद और एलोवेरा का मास्क
    एक बाउल में 2 टेबलस्पून शहद और 3 टेबलस्पून एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे बालों और स्कल्प पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क डैंड्रफ और स्कल्प की अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा।

  • 8/9

    शहद और अंडे का हेयर मास्क
    एक अंडे की जर्दी और दो चम्मच शहद मिलाएं। इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।

  • 9/9

    शहद और नींबू के रस का मास्क
    एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
    (Photos Source: Freepik and Pexels)
    (यह भी पढ़ें: ये 7 सुपरफूड्स कर देंगे विटामिन A की कमी को दूर, जरूर करें डाइट में शामिल)

TOPICS
hair
hair care
hair care tips
Hair fall"
hair growth
Hair Loss
hair oil
hair tips
long hair
+ 5 More
अपडेट
WPL 2026: 28 गेंद में 46 रन ठोकने वाली दिल्ली कैपिटल्स की बैटर पर जुर्माना, पाकिस्तान के आजम खान से होती है तुलना
टेंशन फ्री निवेश: NSC में आपको मिलता है 7.7% पक्का रिटर्न, जाने इसके बारे में सब कुछ
भक्त ने ही चुरा लिया भगवान का शॉल! सीसीटीवी में कैद हुई बुजुर्ग महिला की ये ‘मजबूरी’, Video देख यूजर्स में छिड़ गई बहस- ‘इसे चोरी कहेंगे या बेबसी?’
नेचुरल तरीके से सूजन कंट्रोल करती है मूली, आर्थराइटिस, अस्थमा और हार्ट डिजीज में हो सकती है मददगार, रिसर्च से समझे फायदे
1 फरवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, धन के दाता शुक्र ग्रह होंगे उदय, आकस्मिक धनलाभ के योग
संभल हिंसा मामले का मास्टरमाइंड शारिक साटा कौन है? कोर्ट के आदेश के बाद संपत्ति कुर्क
Monthly Lucky Horoscope: फरवरी में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग, जानें मासिक लकी राशिफल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
SSC Stenographer Skill Test 2026 City Slip: एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट सिटी स्लिप जारी, यहां जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न और डाउनलोड प्रक्रिया
प्रयागराज में वायुसेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Shanidev Favourite Zodiac Sign : इन 3 राशि वालों पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा, मेहनत के दम पर पाते हैं अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
2026 की महंगाई और 10 हजार वेतन! 25 साल के इस शख्स की कहानी पढ़कर टूट जाएगा दिल, ऐसे संभाल रहा है 3 बच्चों की जिम्मेदारी
फोटो गैलरी
9 Photos
क्या सोते-सोते घट सकता है वजन? ग्रेपफ्रूट को लेकर रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें
29 minutes agoJanuary 21, 2026
9 Photos
खान सर ने बताया याद करने का सही समय? जानें पढ़ने का सही तरीका क्या है
39 minutes agoJanuary 21, 2026
10 Photos
डिज्नी फिल्मों की ये जगहें रियल लाइफ में हैं मौजूद, आप भी विजिट कर सकते हैं ये लोकेशन्स
2 hours agoJanuary 21, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US