-
शहद एक ऐसी प्राकृतिक चीज है जिसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है। शहद को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता को बढ़ाने में भी मददगार है। आयुर्वेद में शहद को एक औषधि माना जाता है। शहद को कई उपचारों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
-
शहद में कई विटामिन, मिनरल, अमीनो एसिड और नेचुरल हीलिंग वाले गुण पाए जाते हैं। शहद का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके अलावा आप बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण, विटामिन्स, मिनरल्स, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, एमोलिएंट, हुमेक्टैंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह स्कैल्प की स्किन मॉइश्चराइज करता है औ डैंड्रफ की समस्या दूर करता है। शहद में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायक है।
-
शहद बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे बालों के झड़ने और टूटने की समस्या भी कम हो जाती है। यह फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। यह बालों की चमक बढ़ाने में भी असरदार है। चलिए जानते हैं शहद का इस्तेमाल बालों पर आप कैसे कर सकते हैं।
-
शहद और दही का मास्क
एक बाउल में 2 टेबलस्पून शहद और 2 टेबलस्पून दही मिलाएं। इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क बालों को मॉइस्चराइज और पोषण देगा। -
शहद और नारियल तेल का मास्क
एक बाउल में 1 टेबलस्पून शहद और 2 टेबलस्पून नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कल्प और बालों पर लगाएं। 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें। यह मास्क बालों को मजबूती और चमक देगा। -
शहद और एलोवेरा का मास्क
एक बाउल में 2 टेबलस्पून शहद और 3 टेबलस्पून एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे बालों और स्कल्प पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क डैंड्रफ और स्कल्प की अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। -
शहद और अंडे का हेयर मास्क
एक अंडे की जर्दी और दो चम्मच शहद मिलाएं। इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। -
शहद और नींबू के रस का मास्क
एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
(Photos Source: Freepik and Pexels)
(यह भी पढ़ें: ये 7 सुपरफूड्स कर देंगे विटामिन A की कमी को दूर, जरूर करें डाइट में शामिल)
