-
संजीव कुमार की दोस्त अंजू महेंद्रू थीं। अंजू की मां संजीव को राखी बांधती थीं। इस लिहाज से , संजीव उनके मामा भी लगते थे। हालांकि, संजीव को वह दोस्त ज्यादा मानती थीं और बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अंजू ने संजीव से जुड़ी कई राज की बाते बताई थीं।
-
संजीव बी ग्रेड की फ़िल्मों से शुरुआत करते हुए अपनी एक्टिंग के बल पर मल्टीस्टारर फ़िल्मों तक पहुंचे थे और बाद में उनका स्टारडम इतना बढ़ा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भी बन गए थे।
-
1970 में प्रदर्शित खिलौना और साल 1972 में आई फिल्म कोशिश ने उन्हें बॉलीवुड में ऊंचाई पर चढ़ा दिया था।
-
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार संजीव को लेकर शराब की लत के साथ साथ कंजूस होना और महिला मित्रों पर भरोसा नहीं करने जैसी बातें इंडस्ट्री में हुआ करती थीं।
-
कंजूसी की एक वजह यह थी कि वह बेहद सामान्य कपड़े पहना करते थे और दान आदि से पीछे रहते थे। अंजू ने बताया था कि संजीव को जिसे पैसा देना होता था दिल खोल कर देते थे और जिसे नहीं देना था नहीं ही देते थे।
-
संजीव कुमार के सचिव जमनादास ने उनकी मौत के बाद डायरी खोलकर परिवार को बताया था कि संजीव से उनके दोस्त अभिनेता और निर्माता निर्देशकों ने उधार के 94,36,000 रुपये लिए हुए थे। लेकिन इसे कोई नहीं लौटाया।
-
हनीफ़ ज़ावेरी ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि संजीव के निधन के बाद रुपये लौटाने वालों में केवल बोनी कपूर थे। जबकि उनके परिवार को पता भी नहीं था कि बोनी ने संजीव कुमार से पैसे लिया था। Photos: Social Media
