-
छोटे पर्दे तक का सफर कई स्टार्स के लिए मुश्किल भरा रहा है। खासकर उनके लिए जो छोटे शहरों से आए हैं। लंबे स्ट्रगल के बाद टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले छोटे शहरों के इन सेलेब्स के बारे में चलिए विस्तार से जानें।
-
देवोलीना को टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ से बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली। देवोलीना ने अपने करियर की शुरुआत एक ज्वैलरी डिजाइनर के रुप में की थी। देवोलीना असम के शिवसागर से ताल्लुक रखती हैं।
-
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी गुजरात के पोरबंदर से मुंबई आए और छा गए।
-
ये है मोहब्बतें की इशिता ‘दिव्यांका त्रिपाठी’ ने भोपाल से मुंबई तक का सफर तय किया और अपनी अलग पहचान बनाई है।
-
एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी में प्रेम का किरदार निभाने वाले करणवीर बोहरा राजस्थान के जोधपुर से ताल्लुक रखते हैं।
-
टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा का किरदार निभाने वाली सृति झा बिहार के दरभंगा की हैं।
-
पवित्र रिश्ता से बॉलीवुड में तक सफर तय करने वाले सुंशांत सिंह राजपूत भी बिहार के पटना जिले से थे। वहीं, अंकिता लोखंडे भी मध्यप्रदेश के इंदौर से टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की हैं।
-
गुरमित चौधरी भी बिहार के भागलपुर से आए हैं। हालांकि, उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था।
-
‘दीया और बाती हम’ फेम अभिनेता अनस राशिद पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले हैं
-
रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी भी छोटे शहर से आती हैं। हालांकि उनका संबंध राजघराने से है। टीवी शो ये ये रिश्ता क्या कहलाता है से उनकी पहचान बनी थी। Photos: Social Media
