-
रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जिस उम्र में लड़कियां गुड्डे-गुड़ियों से खेलेती थीं, चॉकलेट और टॉफियां खाती थीं उस उम्र में वह इन सब से दूर थीं। रेखा को हमेशा यह अफसोस रहा कि वह आम बच्चों की तरह नहीं रहीं, न तो उनकी परवरिश वैसी हुई न ही उन्हें पिता का नाम और प्यार मिला।
-
रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो ‘Rendezvous with Simi Garewal’ में अपने बचपन के बारे में बताया था और अपने पिता के साथ अपने संबंधों के बारे में भी बात की थी।
-
रेखा ने बताया था कि उनका अपने पिता के साथ पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह उनके सौतेले भाई-बहनों को स्कूल छोड़ने आते थे। रेखा ने ने बताया था कि सभी सभी बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
-
रेखा ने बताया था कि उनके पिता कई बार अपने दूसरे बच्चों को स्कूल छोड़ने आते थे। तब वह उन्हें दूर से देखकर यही सोचती थीं कि ‘ओह ये अप्पा हैं’।
-
रेखा का कहना था कि उनके पिता उनकी ओर देखते भी नहीं थे। शायद ही उन्होंने नोटिस भी किया होगा कि वह भी वहां थीं।
-
रेखा का कहना था कि उस उम्र में तो उन्हें उतना फर्क नहीं पड़ाता था, क्योंकि वह बचपन से इन चीजों से दूर थीं।
-
रेखा का कहना था कि जब कोई किसी चीज का स्वाद नहीं चखता तो उसे पता नहीं होता कि वह चीज अच्छी है या बुरी। उस चीज का तब आपके लिए कोई मतलब नहीं होता।
-
रेखा ने बताया था कि उन्हें नहीं पता था कि ‘पिता’ शब्द का अर्थ क्या होता है। उनके लिए पिता मतलब फादर थे। वह फादर जो चर्च में होते थे।
-
रेखा का कहना था कि एक पिता का प्यार मां के प्यार से काफी अलग होता होगा, लेकिन वास्तव में उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं है।
-
Photos: Social Media
