-
भारत में कई ऐसे मोटिवेशनल स्पीकर हैं जो लोगों को जिंदगी जीना का आसान सलीका सिखाते हैं। इसमें से एक हैं गौर गोपाल दास जो न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी काफी मशहूर हैं। प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने जीवन से परेशानियों को खत्म करना का मूल मंत्र बताया है। आइए जानते हैं वो क्या है जिसे हर किसी को गांठ बांध लेना चाहिए। (Photo Source: Gaur Gopal Das/FB)
-
1- गौर गोपाल दास के अनुसार हर किसी को माफ करना सीख लेना चाहिए। यह जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी है।
-
2- माफ कर देने से सामने वाले को नहीं बल्कि खुद को शांति मिलती है। मन हल्का हो जाता है। तमाम परेशानियां एक झटके में खत्म हो जाती हैं। Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनमोल विचार, मन की शांति के लिए याद रखें ये 8 बातें
-
3- आंतरिक खुशी के लिए माफी करना जरूरी है। किसी के प्रति गुस्से का बोझ जीवन भर लादकर चलने से बेहतर है कि उसे माफ कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करें।
-
4- उनके अनुसार दिमाग में जो उलझने उन्हें जाने दो। बाहर निकालो और मन को हल्का करो। यह आंतरिक शांति का सबसे मूल मंत्र है।
-
5- उनके अनुसार दिमाग में जिस चीज को जितनी देर तक रखेंगे वह उतना ही नुकसान पहुंचाएगा। बेहतर होगा कि उसे बाहर निकाल दें। चाणक्य नीति: किसी को वश में कैसे करें, भीड़ में दिखना है सबसे अलग तो याद रखें ये आठ बातें
-
6- दूसरों को किस चीज में खुशी मिलती है यह सोचने के बजाय ये सोचे कि आपको किस चीज में खुशी मिलती है और वही करें।
-
7- किसी भी स्मृति या याददाश्त आसानी से मिटाई नहीं जा सकती। लेकिन माफी ऐसी चीज है जो दिमाग को शांत रख सकता है।
-
8- जिस चीज से दुख होता है वहां ध्यान लगाने के बजाय अपने मन को वहां ले जाएं जहां आपको शांति मिलती है। जहां आप खुश रहते हैं।
-
9- अगर आप गुस्सा या उदास होते हैं तो यह खुद को ही हानि पहुंचाएगा। बेहतर होगा नकारात्मकता को छोड़कर आगे बढ़ जाएं। गीता उपदेश: हार की सबसे बड़ी वजह क्या है? कामयाब बनने के लिए याद रखें गीता के ये सात श्लोक
