-

सरल जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है अनुशासन में रहें। कुछ चीजें ऐसी हैं जो इंसान को अंदर से खत्म कर देती हैं। (Photo: @Gaur Gopal Das/FB) जब कुछ न समझ आए तो याद कर लें गीता ये 10 श्लोक, जीवन से छटने लगेगा अंधेरा
-
आज के समय में काफी लोग ऐसे हैं जो छोटी-छोटी चीजों के लेकर उलझ जाते हैं। जहां चीजें ठीक होनी चाहिए वहीं वो और भी अधिक उलझता जाता है। (Photo: @Gaur Gopal Das/FB)
-
भारत के मशहूर आध्यात्मिक मोटिवेशनल स्पीकर में से एक गौर गोपाल दास के अनुसार हर किसी को इन तीन चीजों को नजरअंदाज कर देना चाहिए। इनका त्याग करने चाहिए। (Photo: @Gaur Gopal Das/FB)
-
गौर गोपाल दास कबीर दास के दोहे का जिक्र करते हुए कहते हैं, चिंता से चतुराई घटे, दुख से घटे शरीर, लोभ से धन घटे कह गए दास कबीर’। (Photo: @Gaur Gopal Das/FB) चाणक्य नीति: सुखी जीवन का रहस्य, व्यक्ति को इन 6 बातों पर हमेशा विचार करना चाहिए
-
1- चिंता
गौर गोपाल दास के अनुसार, जब चिंता होती है तो इंसान के ठीक से सोचने की क्षमता कम हो जाती है। क्योंकि, अगर तालाब के तले पर क्या है उसे देखना है तो पानी को स्थिर-शांत होने देने होगा। उसी तरह जिंदगी में अगर चतुराई से निर्णय लेना है तो फिर मन को शांत रखना होगा। (Photo: @Gaur Gopal Das/FB) -
2- दुख
बहुत ज्यादा दुख जब मन में होता है तो इससे शरीर घटने लगता है। बर्तन में खिचड़ी पके तो बीमार व्यक्ति भी ठीक हो सकता है। लेकिन अगर दिमाग में खिचड़ी पके तो अच्छा इंसान भी बीमार हो जाता है। (Photo: @Gaur Gopal Das/FB) -
3- लोभ
गौर गोपाल दास कहते हैं कि लोभ से धन घटता है। लोभ के चलते लोग गलत राह पर चल कर पैसा अर्जित करते हैं लेकिन एक दिन पकड़े जाने पर वह पैसा उसी तरह चला जाता है। ऐसे में लोभ से बचना चाहिए। (Photo: @Gaur Gopal Das/FB) गीता उपदेश: जीवन में आध्यात्मिक बदलाव और सफलता चाहते हैं तो याद रखें गीता के ये दस उपदेश