-
बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लिवर कई समस्याओं का शिकार हो जाता है। फैटी लिवर इन्हीं समस्याओं में से एक है। फैटी लिवर की समस्या दो तरह की होती है- पहला एल्कोहोलिक फैटी लिवर और दूसरा नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर। अल्कोहलिक फैटी लीवर की समस्या अधिक मात्रा में शराब पीने से होती है। वहीं, नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या अनियमित खान-पान और फास्ट फूड, ज्यादा तला-भुना खाना खाने से होती है।
-
फैटी लिवर की समस्या का पता तब तक नहीं चलता जब तक लिवर पूरी तरह से काम करना बंद नहीं कर देता। ऐसे में नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर के बारे में मरीज को देर से पता चलता है। लेकिन डाइट का विशेष ख्याल रखते हुए आप फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां कुछ डिटॉक्स फ्रूट्स के बारे में बताया गया है जिन्हें डाइट में शामिल कर आप फैटी लीवर की समस्या से राहत पा सकते हैं।
-
अंगूर
अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। विशेषकर, रेड और ब्लैक अंगूर लिवर की सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं। -
केला
केला पोटेशियम से भरपूर होता है, जो लिवर की सूजन को कम करने और उसके कार्य को सुधारने में मदद करता है। -
एवोकाडो
एवोकाडो में ग्लूटाथियोन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। यह लिवर को विषाक्त पदार्थों से बचाने में मदद करता है और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। -
सेब
सेब में पेक्टिन होता है जो लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं। -
संतरा
संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं। यह लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। -
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में एंथोसायनिन्स होते हैं, जो लिवर की क्षति को कम करते हैं और उसकी कार्यक्षमता को सुधारते हैं।
(Photos Source: Freepik/Pexels)
(यह भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द से मिलेगी राहत, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड)
