-
आपने आज तक सुना होगा कि पेड़ों पर फल या फूल उगते हैं, लेकिन एक कपल ऐसा है जो पेड़ों पर फर्नीचर उगाता है। जी हां, ये सुनने में अजीब जरूर लगेगा आपको लेकिन है ये सच। ये कारनामा किया है इंगलैंड कs एक दंपति ने। नाम है- गेविन और एलिस मुनरो। इनका मानना है कि 50 साल पुराने पेड़ को काटकर फर्नीचर बनाने की बजाय पौधे को ही फर्नीचर के रूप में उगाना बेहतर है। (Photo: reuters)
-
गेविन मुनरो के का कहना है कि उन्हें इस काम का आइडिया बचपन में ही आया था। एक बार उन्होंने देखा कि एक बोनसाई पौधा कुर्सी की तरह दिख रहा था। इसके बाद साल 2006 में गेविन ने भी अपने घर पर दो कुर्सियां उगाईं।
-
2012 में गेविन, एलिस से शादी, के बाद इस पर प्रोफेशनल तरीके से काम करने लगे।
-
कपल ने एक विशाल फॉर्म सेट किया है। इसी फार्म में कुर्सी, मेज, लैंप आदि के आकार में पौधे उगाए जाते हैं।
-
मुनरो कपल के मुताबिक वो जिस तरह से फर्नीचर उगा रहे हैं वह काफी वक्त लेता है। पौधों का फर्नीचर के रूप में आने में 6 से 9 महीने का समय लगता है। लगभग इतना ही वक्त इनके सूखने में भी लगता है।
-
गेविन और एलिस मुनरो ने अब तक 250 कुर्सियां, 100 लैंप और 50 टेबल के शेप के पौधे उगाए हैं।
-
फार्म में उगाई गई एक मेज का दाम 11 लाख, कुर्सी की कीमत 8 लाख और लैंप की कीमत 80 हजार।
