-
दिल जब किसी पर आता है तो कहते हैं उम्र, पैसा या हाइट कुछ भी मायने नहीं रखता। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के साथ होता है। यहां आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक से ज्यादा शादी किए हैं और उनकी पहली शादी के वक्त उनकी दूसरी या चौथी पत्नी की उम्र कितनी थी।
-
करीना कपूर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं।सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह के साथ 1991 में हुई थी। करीना सैफ की पहली शादी के वक्त 11 साल की थीं। करीना का जन्म 1980 में हुआ था।
-
हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ 1955 में हुई थी। हेमा मालिनी का जन्म 1948 में हुआ था। धर्मेंद्र की पहली शादी के वक्त हेमा मालिनी 7 साल की थीं।
-
शबाना आज़मी मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। जावेद अख्तर की पहली शादी 1972 में हनी ईरानी के साथ हुई थी। शबाना आज़मी का जन्म 1950 में हुआ था और जावेद अख्तर की पहली शादी के वक्त शबाना आजमी 22 साल की थीं।
-
कबीर बेदी ने प्रोतिमा बेदी से साल 1969 में पहली शादी की थी। इसके बाद कबीर ने तीन और शादियां कीं। कबीर की चौथी पत्नी परवीन दोसांज का जन्म 1975 में हुआ था। कबीर की पहली शादी के समय परवीन छह साल की थीं।
-
लीना ने कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि लीना चंदावरकर किशोर कुमार की चौथी पत्नी थीं । किशोर कुमार की पहली शादी 1951 में रूमा गुहा के साथ हुई। किशोर कुमार की पहली शादी के वक्त लीना केवल 1 साल की थी। बता दें कि लीना का जन्म 1950 में हुआ था।
