-
आज के समय में मार्केट में फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स से लेकर मसाले तक नकली बेचे जा रहे हैं। आज कल लहसुन भी नकली आने लगा है। जहां असली लहसुन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है वहीं नकली लहसुन के सेवन से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके सेवन से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। (Photo Source: Pexels)
-
मार्केट में सीमेंट द्वारा बनाए गए लहसुन के साथ ही चीनी लहसुन जो हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल से तैयार किया गया भी बेचा जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे असली और नकली लहसुन की पहचान कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
रंग से करें पहचान
असली और नकली लहसुन की पहचान उसके रंग से भी कर सकते हैं। अगर लहसुन का रंग हल्का मटमैला सफेद है और इसपर कोई धब्बा नहीं है तो ये नकली हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
आकार से पता कर सकते हैं
लहसुन के शेप से भी पहचान कर सकते हैं। असली लहसुन का आकार असामान्य होता है जबकि नकली लहसुन एकदम अंडाकार या गोलाकार हो सकता है। (Photo Source: Pexels) मार्केट में नकली या मिलावटी मावा भी खूब बेचा जाता है। ऐसे में आप सिर्फ 2 मिनट में पता कर सकते हैं कि खोया असली है या नकली। -
छिलके से लग जाएगा पता
नेचुरल लहसुन का छिलका काफी हल्का होता है और आसानी से निकल जाता है। वहीं, नकली लहसुन का छिलका थोड़ा मोटा होता है जिसे छीलना थोड़ा मुश्किल होता है। (Photo Source: Pexels) -
पानी में डालकर करें चेक
असली और नकली लहसुन की पहचान का सबसे आसान तरीका है पानी में डालकर चेक करें। दरअसल, असली लहसुन की कली को पानी में डालने से ये तैरने लगता है। वहीं, नकली लहसुन पानी में डूब जाता है। (Photo Source: Pexels) -
सूंघ कर करें पता
लहसुन की स्मेल काफी तेज होती है। हाथ में लेने के बाद उसकी महक आसानी से नहीं जाती है। वहीं, अगर लहसुन में कोई महक नहीं आ रही है तो यह नकली हो सकता है। (Photo Source: Pexels) मार्केट में नकली काजू भी बेचा जा रहा है। यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से जान सकते हैं कि काजू मिलावटी है या फिर नकली। पता करने के लिए लिंक पर क्लिक करें