-
महिलाओं के मन (Mind of women) में क्या चल रहा है ये हमेशा ही एक राज रहता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया (Australia) की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी (Queensland University) ने इस राज से पर्दा हटाने का प्रयास किया है। यूनिवर्सिटी ने जिस विषय पर अपनी महिलाओं पर स्टडी (Women's Study) की है, उससे पुरुषों को बहुत फायदा होगा। असल में पुरुष इस स्टडी के जरिये जान सकते हैं कि महिलाएं पुरुषों में क्या पसंद (What Women like In Men) करती हैं और सबसे पहले उन्हें किसी पैमाने पर परखती हैं। तो चलिए इस स्टडी के बारे में विस्तार से बताएं।
-
स्टडी के अनुसार, महिलाएं पुरुषों में भावानात्मक लगाव(Emotional Attachment) खोजती हैं। एनसीए न्यूजवायर से यूनिवर्सिटी के डॉ. स्टीफन व्हाइट (Dr.Steven White) ने बताया कि इस स्टडी में कई पुराने शोधों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और पुरुषों की समय के अनुसार बदली जरूरतों पर किया गया है। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/know-beautiful-women-world-see-pics/321737/"> ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं, एक भारतीय का नाम भी शामिल, देखें तस्वीरें </a> )
-
सर्वे में भाग लेने वालों से सेक्सुअल अट्रैक्शन से जुड़ी नौ चीजों पर उनकी राय ली गई थी। ये नौ चीजें उम्र, आकर्षण, पर्सनालिटी, बुद्धि, एजुकेशन, इनकम, विश्वास, खुलापन और भावनात्मक संबंध थीं।
-
सर्वे में ये बात सामने आई की महिलाएं पुरुषों के खुले विचार को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। वहीं, महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले शिक्षा और बुद्धिमानी को ज्यादा महत्व दिया था। जबकि आय से जुड़ी बातों पर पुरुष और महिलाओं की सोच एक सी थी। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/scientists-claims-kelly-brook-worlds-most-perfect-woman-see-her-photos/480630/ "> वैज्ञानिकों ने लगाई मुहर, पूरी दुनिया में इस महिला का फिगर है ‘परफेक्ट’</a> )
-
सर्वे में पाया गया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्राथमिकताएं एक जैसी होने लगती है। एक उम्र के बाद दोनों खुलेपन और भरोसे को ज्यादा महत्व देते हैं।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/temples-where-men-are-not-allowed-in-india-know-here-about-these-temples/868355/ "> देश के इन प्रसिद्ध मंदिरों में पुरुषों के प्रवेश पर है रोक, परिसर में जा सकतीं सिर्फ महिलाएं </a> )
-
बात दें कि इस सर्वे में पुरुषों के लिए महिलाओं को पसंद करने का सबसे पहला पैमाना उनका शरीरिक आकर्षण ही था। (All Photos: PTI and Indian Express)
