-
हमारी किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि सेहत भी बेहतर रखती हैं। ऐसे में अगर आप किचन में रखी कुछ चीजों को पानी में मिलाकर पिएं तो इससे न सिर्फ आपका शरीर फिट रहेगा बल्कि आपकी स्किन, पेट, और बालों को भी फायदा होगा। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें पानी में मिलाकर और पीने से हम खुद को फिट रख सकते हैं।
-
नींबू का रस
नींबू का रस पानी में मिलाकर पीने से न केवल ताजगी मिलती है, बल्कि यह विटामिन C का अच्छा स्रोत भी है। यह पाचन में सुधार करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और वजन घटाने में मदद करता है। -
अदरक
अदरक का पानी पेट की समस्याओं के लिए बहुत अच्छा होता है। यह सूजन को कम करता है, पाचन में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। अदरक का पानी भी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। -
सौंफ
सौंफ विटामिन सी से भरपूर होती है जो एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और शरीर के लिए हानिकारक मुक्त कणों से लड़ने में मदद करती है। इसको पानी में उबालकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज-अपच जैसी दिक्कतें भी दूर होती है। -
शहद
अगर आप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं, उनके लिए शहद किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। वजन कम करने के अलावा यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन में सुधार करता है, और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। -
मेथी के बीज
मेथी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। -
पुदीना
पुदीना के पत्तों को पानी में मिलाकर पीने से ताजगी मिलती है। यह पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन निकल जाते हैं। -
धनिया के बीज
अगर आप धनिए को पानी उबालकर पीते हैं तो इससे हाइपर और हाइपो थायराइड जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। -
खीरा
खीरे के टुकड़ों को पानी में डालकर पीने से हाइड्रेशन बेहतर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को स्वस्थ रखते हैं। -
जीरा
जीरे को रातभर पानी में भिगोकर या फिर उबालकर पीने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने, गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से बचाने, वजन घटाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। -
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को पानी में मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह तनाव को कम करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। -
लहसुन
लहसुन का पानी पीने से फैटी लिवर की कंडीशन को अच्छे से मैनेज करने में मदद मिलती है। लहसुन से पाचन में सुधार, ब्लड शुगर, कैंसर और पेप्टिन अल्सर जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।