-
बाथरूम घर का वह हिस्सा है जिसे साफ रखना बेहद जरूरी होता है। बाथरूम जब गंदा होता है तो इसमें कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिसके चलते कई सारी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। (Photo: Pexels) काली और जंग लगी लोहे की कढ़ाई सिर्फ पांच मिनट में चमक सकती है, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
-
बाथरूम में जमी गंदगी कई बार आसानी से साफ नहीं होती है। खासकर टाइल्स की गंदगी को साफ करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। (Photo: Freepik)
-
कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से बाथरूम की टाइल्स को कुछ ही देर में चमका सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: Pexels)
-
बेकिंग सोडा और सिरका
बाथरूम की पीली टाइल्स को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी बेकिंग सोडा में सफेद सिरका मिल लें और इस घोल को टाइल्स पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी डालकर ब्रश या स्क्रब से धो लें। इससे टाइल्स साफ में चमक आती है। (Photo: Unsplash) कुछ तलने के बाद बचे हुए कुकिंग ऑयल में फिर खाना पकाना चाहिए या नहीं? इन सात तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल -
नींबू और नमक
एक नींबू काटकर उसमें नमक लगा लें और इसे टाइल्स पर सीधे रगड़ें। इससे टाइल्स पर जमी गंदगी आसानी से साफ हो सकती है। इसके बाद पानी से साफ कर दें। (Photo: Freepik) -
डिश वॉशिंग लिक्विड
एक बाल्टी गर्म पानी में डिश लिक्विड मिला लें और इसे स्क्रबर की मदद से टाइल्स पर रगड़ें। टाइल्स का पीलापन दूर करने के लिए यह उपाय काफी कारगर साबित हो सकता है। (Photo: Pexels) -
ब्लीच से चमकाएं टाइल्स
ब्लीच की मदद से भी टाइल्स को चमका सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी पानी में 8-10 चम्मच ब्लीच पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद कपड़े की मदद से गंदी टाइल्स पर फैला दें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश या फिर स्क्रबर की मदद से इसे साफ करें। इससे सारे दाग दूर हो सकते हैं। (Photo: Freepik) कॉकरोच का जड़ से सफाया के लिए आसान तरीके, पुराने समय में आजमाते थे ये नुस्खे
