-
Draupadi Murmu: 18 जुलाई को देशभर में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) होने वाले हैं। संयुक्त विपक्ष और एनडीए ने अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एनडीए (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तो वहीं संयुक्त विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आने के बाद से उनके कई पुराने बयान, भाषण सामने आ रहे हैं। (Photo: Narendra Modi Twitter)
-
एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए द्रौपदी मुर्मू कहती नजर आ रही हैं कि मैं गांव से आती हूं और गांव के लोगों की समस्याओं के बारे में बेहद अच्छी तरह जानती हूं। (Photo: PTI)
-
वह कहती नजर आ रही हैं कि गांव के लोग तीन जगह जाने से हिचकिचाते हैं। एक थाना, दूसरा अस्पताल और तीसरा कोर्ट। (Photo: PTI)
-
गांव के लोगों को यह लगता है कि अगर वह इन तीन जगहों पर जाएंगे तो और ज्यादा परेशानियों में पड़ जाएंगे। (Photo: PTI) (यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति की रेस में यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू, जानिए कौन कितना एजुकेटेड)
-
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चूंकि मैं गांव से आती हूं इसलिए जानती हूं कि गांव के लोग आज भी यही मानते हैं कि इन तीन जगहों पर जाने से उनका बचा-खुचा सब खत्म हो जाएगा। (Photo: PTI)
-
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू राजनीति में आने से पहले टीचर रह चुकी हैं और 1997 के बाद वह सक्रिय राजनीति में आई थीं। (Photo: PTI) (यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा बने संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कितनी है संपत्ति)
-
वह अब तक ओडिशा की रायरंगपुर से विधायक, ओडिशा की ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और झारखंड की गर्वनर सहित कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। (Photo: PTI)
