-
हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास महत्व रखता है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। (Photo: Pexels)
-
नवरात्रि में सपना देखना शुभ और अशुभ दोनों होता है। आइए जानते हैं इन 9 सपने देखना का अर्थ क्या होता है। (Photo: Pexels)
-
1 कन्या का सपना
नवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में कोई कन्या नजर आ रही है तो यह स्वप्न शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ होता है। इसका संकेत होता है कि देवी मां का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। (Photo: Pexels) -
2- शेर को देखना
नवरात्रि के दिनों में अगर सपने में शेर नजर आ रहा है तो यह भी शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं तो इससे छुटकारा मिल सकता है और साथ ही कोई नई खुशखबरी भी मिल सकती है। (Photo: Pexels) -
3- दीपक
सपने में अगर जलता दीपक नजर आ रहा है तो यह आर्थिक लाभ का संकेत माना जाता है। (Photo: Pexels) -
4-पूजा-पाठ करना
इन दिनों अगर सपने में पूजा-पाठ कर रहे हैं तो यह भी बेहद शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कार्य क्षेत्र और व्यापार में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही रुका हुआ काम भी जल्दी हो सकता है। (Photo: Pexels) व्रत में क्यों खाते हैं साबूदाना, फल है या अनाज? कैसे बनता है और फायदे -
5- माता पार्वती का दिखना
सपने में देवी पार्वती का दिखना काफी शुभ होता है। इसे कार्यक्षेत्र और व्यापार में बढ़ोतरी का संकेत बताया गया है। (Photo: Pexels) -
6- लाल रंग का दिखना
मां दुर्गा अगर लाल रंग के वस्त्र में नजर आ रही हैं तो जीवन में कुछ बहुत ही जल्द अच्छा होने वाला है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। (Photo: Pexels) -
7-भगवान का दर्शन
नवरात्र के दिनों में सपने में अगर देवी-देवताओं का दर्शन कर रहे हैं तो इसे धनलाभ का संकेत माना गया है। (Photo: Pexels) -
8- नृत्य करने का सपना
महिला या कन्या को सपने में नृत्य करते हुए देखना आर्थिक लाभ का संकेत बताया गया है। कुछ दिनों में जल्द ही किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। (Photo: Pexels) -
9- देवी का दिखना
अगर सपने में माता लक्ष्मी नजर आ रही हैं तो जीवन से आर्थिक संकट बहुत ही जल्द दूर होने का संकेत बताया गया है। (Photo: Pexels) नवरात्रि के 9 दिनों तक क्या खाना खाएं और किन चीजों को छूना तक नहीं चाहिए?
