• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. diy curd hair masks to get rid of dandruff and hair fall

झड़ रहे हैं बाल तो दही में मिलाकर लगाएं ये चीजें, टूटना हो जाएगा कम और डैंड्रफ की समस्या भी हो जाएगी दूर

Hair Fall and Dandruff Treatment: गिरते बालों और डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप दही को विभिन्न सामग्रियों के साथ मिलाकर हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्राकृतिक हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण और मॉइस्चर प्रदान करते हैं।

By: Archana Keshri
September 1, 2024 12:24 IST
हमें फॉलो करें
  • Curd Benefits for Hair
    1/7

    बालों का झड़ना और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बहुत आम हैं, लेकिन इन्हें घरेलू उपचार से हल किया जा सकता है। दही एक अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है। आपको बता दें, दही को विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाकर लगाने से बालों की समस्याओं से राहत मिल सकती है। चलिए जानते हैं दही से बने कुछ हेयर पैक के बारे में, जिन्हें आपको पूरे स्कैल्प के साथ-साथ बालों की लंबाई पर भी लगाना है ताकि यह अपना असर दिखा सके। इन आसान और प्राकृतिक उपायों से आप अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं।

  • 2/7

    दही और शहद
    दही और शहद का मिश्रण बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ को कम करते हैं। एक चम्मच शहद को दही में मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें।

  • 3/7

    दही और नींबू
    नींबू के रस के साथ दही का मिश्रण बालों से डैंड्रफ को हटाने में मदद करता है। नींबू में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो फंगल इन्फेक्शन को रोकते हैं। 2 चम्मच दही और 1 चम्मच नींबू का मिश्रण बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में सामान्य पानी से धो लें।

  • 4/7

    दही और आंवला पाउडर
    आंवला पाउडर दही के साथ मिलाकर लगाने से बालों की कमजोरी और टूटने की समस्या दूर होती है। आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। 2 चम्मच दही में आंवला पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को बालों में लगाकर 30 मिनट के बाद धो लें।

  • 5/7

    दही और मेथी दाना
    मेथी दाना बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है। एक चम्मच मेथी दाना को रात भर पानी में भिगोकर पेस्ट बनाएं और उसे 2 चम्मच दही में मिला लें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ें। बाद में धो लें।

  • 6/7

    दही और तुलसी पत्ते
    तुलसी पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। 10-15 तुलसी पत्तों को 2 चम्मच दही में मिलाकर लगाएं और 20-30 मिनट के बाद धो लें।

  • 7/7

    दही और केला
    दही में केला मिलाकर लगाने से भी बालों को बहुत फायदे होते हैं। केला में पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो बालों को हाइड्रेट और मुलायम बनाते हैं। 2 चम्मच दही और एक पके केले का पेस्ट बनाएं और इसे बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद शैम्पू से धो लें। यह मिश्रण बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, पोषण देता है, टूटने को कम करता है, और बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
    (Photos Source: Freepik)
    (यह भी पढ़ें: अगर इस तरह से खा लिया एलोवेरा जेल, शरीर में जाते ही करेगा कमाल, भरेगा हड्डियों के छेद और वेट लॉस समेत इन बीमारियों में भी करेगा मदद) 

TOPICS
hair
hair care
hair care tips
Hair fall"
hair growth
Hair Loss
hair tips
+ 3 More
अपडेट
UP School Closed Today: यूपी के 16 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, कई जगह समय बदला, घने कोहरे का रेड अलर्ट
Kanya Rashifal 2026: क्या 2026 में खत्म होगा कन्या राशि वालों का मानसिक तनाव? जानें करियर, प्यार और धन का पूरा लेखा-जोखा
Year Ender 2025: इस साल तमाम सितारों के घर गूंजी किलकारी, कई जल्द देने वाले हैं गुड न्यूज
इमरान खान-बुशरा बीबी को 17 साल की सजा, भ्रष्टाचार मामले में पति-पत्नी दोषी
होटल में महिला से दरिंदगी; गलत दरवाजा खटखटाना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pukhraj Ratna: असली पुखराज की पहचान कैसे करें? इन 4 तरीकों से करें पहचान और जानें धारण करने की सही विधि
रेल यात्री ध्यान दें: अनारक्षित टिकट में कब जरूरी होगी फिजिकल कॉपी? जानें रेलवे के नियम
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
अगर दिल की सेहत है प्यारी, तो आज ही बदल लें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
घर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सिंपल पायल डिजाइन, नई नवेली दुल्हन भी जरूर करें ट्राई
लैपटॉप खोने पर नहीं होगी टेंशन, पहले से कर लें ये काम, ढूंढना हो जाएगा आसान
IPL 2026 PBKS Playing 11: श्रेयस नंबर 3, प्रियांश-प्रभिसमरन ओपनर; पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
20 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
20 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
22 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US