-
Disha Patani: दिशा पटानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'एम. एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' (M.S. Dhoni The Untold Story) फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके साथ ही 'मलंग', 'बागी 2' और 'भारत' में भी उन्होंने काम किया है। दिशा ने एक्टिंग में करियर बनाने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
-
दिशा ने म्यूजिक एलबम में भी काम किया है। आपको बता दें कि दिशा चाइनीज एक्शन कॉमेडी 'कुंग फू योगा' में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने पहले तेलुगु फिल्म 'लोफर' में भी काम किया है।
-
दिशा को डांस करने का बहुत शौक है। वो अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। 'भारत' फिल्म में उन्होंने 'स्लो मोशन में…' आइटम सॉन्ग पर भी जबरदस्त डांस किया था।
-
वो अपने बोल्ड अवतार की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का बहुत शौक है।
-
अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि दिशा को डॉग के साथ खेलना बहुत पसंद है।
उनके करीबियों का मानना है कि उन्हें प्रकृति के साथ समय व्यतीत करना बहुत पसंद है। वो अक्सर सनबाथ करते हुए फोटो शेयर करती हैं। फोटो साभार – सोशल मीडिया