-

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इस बीच आइए जानते हैं फिल्मों में आने से पहले धर्मेंद्र क्या करते थे। उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से: (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र बॉलीवुड में करीब सात दशकों से सक्रिय हैं। इंडस्ट्री में उनकी छवि एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित हुई थी। हालांकि, उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में भी काम किया है जो परदे पर सुपरहिट रही हैं। (Photo: Indian Express)
-
फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कलाकारों में से एक धर्मेंद्र का जीवन संघर्षों से खूब भरा हुआ है। फिल्मों में आने से पहले वो गैराज में काम किया करते थे। मुंबई में उनका कोई घर नहीं थी। (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र ने एक बार बताया था कि वो फिल्मों में आने से पहले एक ड्रिलिंग फर्म में काम किया करते थे। उस दौरान उनकी सैलरी सिर्फ 200 रुपये थी। इतने पैसे में गुजारा नहीं हो पाता था जिसके चलते उन्हें ओवरटाइम करना पड़ता था। (Photo: Indian Express)
-
फिल्मी करियर की बात करें तो धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म दिल भी तेरा मैं भी तेरा से की थी। 70 के दशक में उनका नाम राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और संजीव कुमार जैसे सुपरस्टार एक्टरों में शुमार हो गया। (Photo: Indian Express)
-
फिल्मों में कैसे आए?
धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनके परिवार का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। हालांकि, उन्हें फिल्में देखने का काफी शौक था। उन्होंने जब एक्ट्रेस सुरैया की फिल्म दिल्लगी देखी तब उसके बाद उन्हें अभिनेता बनने का एहसास हुआ। (Photo: Indian Express) -
किस फिल्म से मिली लोकप्रियता
डेब्यू फिल्म दिल भी तेरा मैं भी तेरा के बाद धर्मेंद्र को शोला और शबनम फिल्म में काम करने का मौका मिला जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में लोकप्रियता मिली। इसके बाद वो आगे बढ़ते चले गए। (Photo: Indian Express) -
क्यों कहा जाता है ही-मैन
धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में लोग ही-मैन के नाम से जानते हैं। लेकिन यह नाम कैसे मिला आइए जानते हैं। दरअसल, उन्होंने कई ऐक्शन फिल्मों में काम किया है जिसमें से एक फूल और पत्थर भी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी जिसके चलते उन्हें लोग सिनेमा का ही-मैन कहने लगे। फिल्म में उनके अभिनय के साथ ही पर्सनैलिटी की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। (Photo: Indian Express) पहली फिल्म के लिए मिले थे 51 रुपये, अब करोड़ों में है फीस, जानिए धर्मेंद्र की नेटवर्थ