-
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हैं कि किसी के पास खुद के लिए फुर्सत ही नहीं बची है। ऐसे में ज्यादातर लोगों में एक कॉमन बीमारी को देखा जा रहा है। ये बीमारी है डिप्रेशन यानि अवसाद। देखा जाए तो इस बीमारी से आजकल ज्यादातर लोग ग्रसित हैं लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। इस वजह से ना तो इस बीमारी का शिकार इंसान इसे पहचान पाता है ना ही इसका ट्रीटमेंट कर पाता है। कई बार डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति आत्महत्या भी कर लेता है। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर WHO की तरफ से दी गई एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले सालों के मुकाबले अब डिप्रेशन के मामलों में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब भारतीयों में भी इसके बढ़ने की बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 25 प्रतिशत युवा भारतीय इस बीमारी का शिकार हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं डिप्रेशन क्या है, इसे कैसे पहचान सकते हैं और इसे किस तरह दूर किया जा सकता है।
-
डिप्रेशन या अवसाद एक मानसिक स्थिती होती है जिसमें व्यक्ति लंबे समय तक नाखुश रहता है। उसकी जिंदगी से इच्छाएं खत्म होने लगती हैं। वह हमेशा दुखी सा रहने लगता है। उसका रोजाना के कामकाज में मन नहीं लगता है।
-
डिप्रेशन को हम अपने व्यवहार में आने वाले बदलाव से पहचान सकते हैं। ठीक से नींद नहीं आना, कम भूख लगना, अपराध बोध होना, आत्मविश्वास में कमी आना, थकान महसूस कहना, हमेशा उदास रहना, हमेशा परेशान रहना, खुदकुशी करने का ख्याल आना, किसी काम में दिलचस्पी ना लेना डिप्रेशन के मुख्य लक्षणों में से एक हैं।
-
डिप्रेशन का पता लगने के बाद आपको इसको दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। इसे आप कुछ हिदायतें अपना कर खुद से भी रोक सकते हैं और अगर बात ज्यादा बढ़ जाए तो किसी अच्छे मनोचिकित्सक की सलाह लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
-
डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति को इससे उबरने के लिए रोजाना किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करनी चाहिए। उसे अपनी कोई भी बात नहीं छिपानी चाहिए। आपको खुद को अपने दोस्तों में बिजी रखना चाहिए और निगेटिव बात करने वालों से दूरी बनानी चाहिए।
-
डिप्रेशन की हालत में व्यक्ति को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए और हेल्दी फूड लेना चाहिए। इससे आप पॉजिटिव फील करेंगे।
-
डिप्रेशन के लक्षण अगर आपको दिखने लगें तो आपको खुद के लिए समय निकालना शुरू कर देना चाहिए। आपको अपने ऑफिस से नियमित रूप से छुट्टी लेनी चाहिए। आपको हफ्ते में खुद के लिए समय निकालकर कहीं जाना चाहिए।
-
डिप्रेशन से बचने के लिए आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। ऐसे में व्यक्ति को करीब 7 से 8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए।
-
जो बातें आपको परेशान करती हैं उनके बारे में बार-बार ना सोचें। ऐसा करने से आप इस बीमारी में घिरते जाएंगे।
-
इस बीमारी से निकलने में म्यूजिक भी आपकी काफी मदद कर सकता हैं।
आपको खुद को अपने दोस्तों में बिजी रखना चाहिए और निगेटिव बात करने वालों से दूरी बनानी चाहिए।