• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. dark side of fake lashes beauty threat to your eyes health

खूबसूरती के चक्कर न करें जोखिम भरा सौदा, जानिए आंखों की रोशनी के लिए कितनी खतरनाक हैं फेक आईलैशेज

Fake Eyelashes Side Effects: आजकल फेक आईलैशेज का चलन बढ़ता जा रहा है क्योंकि यह आंखों को लंबा और घना दिखाने में मदद करती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि फेक आईलैशेज के ज्यादा उपयोग से आंखों को नुकसान हो सकता है?

By: Archana Keshri
Updated: November 12, 2024 13:51 IST
हमें फॉलो करें
  • Allergies from eyelash glue
    1/7

    आंखें हमारे दिल की जुबां होती हैं, जो कई बार बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कह जाती हैं। ये बिना शब्दों के भी हमारे विचारों और भावनाओं को व्यक्त कर सकती हैं। इसी कारण से लोग अपनी आंखों को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से फेक आईलैशेज एक पॉपुलर ऑप्शन बन चुका है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/7

    आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए फेक आईलैशेज का चलन आजकल काफी बढ़ गया है। हालांकि, ये नकली पलकें अस्थायी सुंदरता तो देती हैं, लेकिन इनके लगातार इस्तेमाल से आंखों पर गहरा प्रभाव भी पड़ सकता है। यहां हम आपको फेक आईलैशेज से होने वाली समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 3/7

    आंखों में इर्रिटेशन का खतरा
    फेक आईलैशेज लगाने के दौरान उपयोग किए जाने वाले ग्लू से कई लोगों को एलर्जी हो सकती है। इससे आंखों में जलन, खुजली और आसपास की स्किन में रेडनेस की समस्या हो सकती है। यह स्थिति तब और खराब हो सकती है, जब ग्लू में मौजूद केमिकल्स (Formaldehyde) के प्रति आंखों की संवेदनशीलता बढ़ जाए। (Photo Source: Pexels)

  • 4/7

    आई इन्फेक्शन का बढ़ता जोखिम
    फेक आईलैशेज के इस्तेमाल से पसीने और बैक्टीरिया का जमाव बढ़ सकता है, जिससे आई इन्फेक्शन का खतरा रहता है। खासकर, अगर आप अपनी फेक आईलैशेज को दूसरों के साथ शेयर करती हैं, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। इससे आंखों में खुजली, जलन और रेडनेस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। (Photo Source: Freepik)

  • 5/7

    नेचुरल आईलैशेज को नुकसान
    नकली पलकें लगाने के लिए जो ग्लू उपयोग होता है, उससे नेचुरल पलकों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। ग्लू के केमिकल्स के कारण नेचुरल आईलैशेज कमजोर हो सकते हैं और टूट कर गिर सकते हैं, जिससे नेचुरल ब्युटी पर असर पड़ सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/7

    आंखों में सूजन
    लगातार फेक आईलैशेज का उपयोग करने से आंखों के आसपास सूजन आ सकती है। इसके पीछे ग्लू में पाया जाने वाला फॉर्मलडिहाइड केमिकल जिम्मेदार होता है, जो आंखों की सेंसिटिव स्किन को प्रभावित कर सकता है। अधिक और लंबे समय तक इसका उपयोग करने से आंखों के आसपास सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/7

    फेक आईलैशेज और सस्ते कॉस्मेटिक्स का अत्यधिक उपयोग आंखों में लुब्रिकेशन की कमी पैदा कर सकता है, जिसे ड्राई आइज कहा जाता है। इससे आंखों में खुजली, धुंधलापन और लाइट सेंसिटिविटी जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो लंबे समय तक आंखों को प्रभावित कर सकती हैं और कुछ मामलों में यह अंधापन का कारण भी बन सकती है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भा पढ़ें: दिखना होता जा रहा है कम तो नाश्ते से पहले करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ती उम्र में भी नहीं कम होगी आंखों की रोशनी)

TOPICS
beautiful eyes
eye health
Eyelashes
Eyes
health of eye
+ 1 More
अपडेट
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भक्तों ने तीन हजार करोड़ कर दिए दान, जानें मंदिर बनने में कितना खर्च हुआ
बागियों को लेकर एक्शन में आए तेजस्वी, विधायक समेत 10 नेताओं को किया पार्टी से बाहर, BJP ने कसा तंज
Google Trends: कौन हैं बच्चू कडू? जिनके समर्थकों ने कर दिया नागपुर हाई वे जाम
IND A vs SA A Live Streaming: एक्शन में होंगे ऋषभ पंत, ऐसे देख सकते हैं इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट लाइव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, दिल्ली में क्यों फेल हुई क्लाउड सीडिंग; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
‘तुम खास हो’, अपने नाती को Ikkis के ट्रेलर में देख अमिताभ बच्चन को हुआ गर्व, लिखा भावुक पोस्ट
मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में हुई निकोलस पूरन की एंट्री, पूर्व चैंपियन खिलाड़ी को भी किया शामिल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Nothing Phone 3a Lite Launch: नथिंग ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB स्टोरेज वाला किफायती फोन, जानें दाम
Womens World Cup: 52 साल के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल में, खिताब के लिए भारत या ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर
इजरायल के हमलों में गाजा में 104 लोगों की मौत, ट्रंप बोले- सीजफायर को कोई खतरा नहीं
अभिषेक शर्मा ने 298 गेंदों पर ठोके 612 रन, भारत के लिए 2025 में सबसे ज्यादा रन उनके नाम; सूर्यकुमार टॉप 5 से बाहर
फोटो गैलरी
9 Photos
जहां हर गली में बसती है मिठास, जानें क्यों कहा जाता है इस शहर को ‘मिठाइयों का शहर’
7 hours agoOctober 29, 2025
9 Photos
बालों के टूटने-झड़ने से हो गए हैं परेशान? खाएं ये 7 ड्राई फ्रूट्स, पाएं मजबूत और घने बाल
9 hours agoOctober 29, 2025
11 Photos
हैलोवीन पर लेना चाहते हैं डर और रोमांच का डोज, हॉटस्टार पर मौजूद ये हॉरर फिल्में उड़ाएंगी रातों की नींद, देखें लिस्ट
9 hours agoOctober 29, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US