-
यूरोप के साथ ही पूरी दुनिया में क्रिसमस डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार ईसाई धर्म को मानने वालों के लिए बेहद ही खास होता है। पहले यह यूरोप और कुछ देशों तक ही सीमित था लेकिन अब लगभग पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और फिर केक काट कर सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस डे के दिन लोग तरह-तरह के व्यंजन भी बनाते हैं। आइए जानते हैं इस कौन-कौन से फूड्स लोग खाते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
प्लम केक
क्रिसमस डे के दिन प्लम केक बनाने की काफी पुरानी परंपरा है। इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, मसाले और रम में डूबे हुए फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। खाने में यह बेहद ही स्वादिष्ट होता है। (Photo Source: Unsplash) -
रोस्ट तुर्की
क्रिसमस डे दिन लोग रोस्ट तुर्की भी खूब बनाते हैं जो प्रोटीन से भरपूर होता है। यह एक तरह का मीट है जिसे हर्ब और मसालों के साथ तैयार किया जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
चॉकलेट कुकीज
क्रिसमस के मौके पर लोग चॉकलेट कुकीज भी खाना खूब पसंद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
कैंडी कैंस
कैंडी कैंस बच्चों को खूब पसंद है। इसके इस्तेमाल क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए भी किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
क्रिसमस पुडिंग
क्रिसमस डे के दिन खास तौर से क्रिसमस पुडिंग बनाया जाता है। इसे ड्राई फ्रूट्स, चीनी, मसाले और ब्रेडक्रंब के साथ तैयार किया जाता है। क्रिसमस पुडिंग को स्टीम करके रम या ब्रांडी के साथ खाया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
आलू के फूड्स
क्रिसमस के मौके पर फ्रेंच फ्राई और अन्य आलू से बने व्यंजन बनाए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) शिमला, मसूरी या मनाली नहीं, क्रिसमस पर मिलने वाली चार दिनों की छुट्टियों पर यहां जाएं सुकून के पल बिताने