• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. celebrating world saree day with nita ambani iconic looks she sets style goals with her timeless sarees

पैठणी से कांचीपुरम तक, World Saree Day पर नीता अंबानी के साड़ी कलेक्शन से लें फैशन इंस्पिरेशन

नीता अंबानी एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ एक फैशन ट्रेंडसेटर भी हैं। उनका फैशन सेंस और साड़ी पहनने का तरीका उन्हें हमेशा भीड़ से अलग बनाता है। World Saree Day के अवसर पर हम आपको नीता अंबानी के साड़ी कलेक्शन की झलक दिखाने जा रहे हैं।

By: Archana Keshri
December 21, 2024 14:51 IST
हमें फॉलो करें
  • world Saree Day
    1/8

    भारत में साड़ी न केवल एक परिधान है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा का प्रतीक भी है। हर साल 21 दिसंबर को विश्व साड़ी दिवस (World Saree Day) मनाया जाता है, जो साड़ी की सुंदरता और इसकी विविधता को सम्मान देने का दिन है। इस दिन को खास बनाने के लिए हम आपको नीता अंबानी के साड़ी कलेक्शन की झलक दिखाने जा रहे हैं। नीता अंबानी, जो भारत की सबसे प्रभावशाली और प्रतिष्ठित महिलाओं में से एक हैं, न केवल एक सफल बिजनेस वुमन हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी उनका खास स्थान है। उनकी साड़ियों का कलेक्शन भारतीय हैंडीक्राफ्ट और ट्रेडिशनल डिजाइन की विविधता को दर्शाता है। चलिए देखते हैं नीता अंबानी के वॉर्डरोब में शामिल कुछ लेटेस्ट साड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपने लिए साड़ी डिजाइन कर सकती हैं। (Photo Soure: Instagram)

  • 2/8

    पैठणी साड़ी
    इस तस्वीर में नीता अंबानी ने जो पैठणी साड़ी पहनी है, वह महाराष्ट्र की खास साड़ी है। यह साड़ी मलबरी सिल्क से तैयार की जाती है और इसमें जरी का खूबसूरत काम किया जाता है। पैठणी साड़ी के बॉर्डर पर सोने के तारों से जरी का काम किया जाता है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। नीता अंबानी की इस साड़ी में अजंता की गुफाओं से प्रेरित स्टोन कार्विंग के डिजाइन नजर आते हैं, जिसमें कमल पुष्प, पक्षी और अन्य फूल शामिल हैं। (Photo Soure: Instagram)

  • 3/8

    मलबरी सिल्क साड़ी
    नीता अंबानी ने गुलाबी रंग की एक मलबरी सिल्क साड़ी पहनी है, जो अत्यंत दुर्लभ और हाई क्वालिटी वाली साड़ी मानी जाती है। इसे बनाने में कारीगरों को 40 दिन का समय लगा था। मलबरी सिल्क शहतूत के पेड़ों के पत्तों पर पलने वाले सिल्कवर्म से प्राप्त होता है, जो साड़ी को बेहद मुलायम और शुद्ध बनाता है। (Photo Soure: Instagram)

  • 4/8

    कांचीपुरम सिल्क साड़ी
    नीता अंबानी की कांचीपुरम सिल्क साड़ी भारतीय साड़ी इंडस्ट्री का एक ऐतिहासिक उदाहरण है। इस साड़ी में मोतियों जैसी चमक होती है और इसे बेहद बारीकी से तैयार किया जाता है। इस साड़ी का डिजाइन कस्टमाइज किया गया है, जिसमें देवनागरी फॉन्ट में ‘राधिका’ और ‘अनंत’ के पहले अक्षर भी लिखे गए हैं। (Photo Soure: Instagram)

  • 5/8

    ब्रोकेड सिल्क साड़ी
    नीता अंबानी की इस ब्रोकेड सिल्क साड़ी में चांदी के असली तारों से जरी का काम किया गया है। यह साड़ी फ्लोरल कढ़वा ब्रोकेड सिल्क से बनी है, जिसकी बुनाई बहुत ही खास और अलग होती है। ब्रोकेड सिल्क की इस साड़ी में फ्लोरल कढ़ाई की बुनाई की गई है, जो साड़ी को एक कला के रूप में प्रस्तुत करती है। (Photo Soure: Instagram)

  • 6/8

    रंगकाट पैटर्न सिल्क साड़ी
    नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में जो रंगकाट पैटर्न साड़ी पहनी थी, वह वाकई एक कला का अद्भुत उदाहरण है। इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया था और इसमें 28 चौक जाल का डिजाइन बना हुआ है। इस साड़ी को तैयार करने में छह महीने का समय लगा। साड़ी में कॉम्पलेक्स मोटिफ और रंगकाट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे आर्टिस्टिक और डिजाइनर लुक प्रदान करता है। (Photo Soure: Instagram)

  • 7/8

    बनारसी जंगला साड़ी
    यह साड़ी खासकर उसके सोने के जरी और भारतीय रेशम के काम के लिए जानी जाती है। नीता अंबानी की इस साड़ी को तैयार होने में 45 दिन का समय लगा था। यह साड़ी एक शानदार पारंपरिक लुक देती है, जो भारतीय साड़ियों की समृद्धि को दर्शाती है। जंगला साड़ी का इतिहास 70 के दशक से जुड़ा हुआ है और इस समय इसे बनाना एक कला मानी जाती थी। (Photo Soure: Instagram)

  • 8/8

    कसावु साड़ी
    दक्षिण भारत की पारंपरिक कसावु साड़ी की खासियत इसका ऑफ-व्हाइट रंग और गोल्डन बॉर्डर है। नीता अंबानी का यह कसावु साड़ी लुक बेहद आकर्षक है, जिसमें उन्होंने पारंपरिक दक्षिण भारतीय गहनों के साथ गजरा भी पहना है, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगाता है। (Photo Soure: Instagram)
    (यह भी पढ़ें: Mismatched से Squid Game तक, इन दिनों Netflix पर देखी जा रही हैं ये 10 Web Series)

TOPICS
Neeta Ambani
Nita Ambani
‪‎Nita Ambani‬
अपडेट
घर-आंगन में उगने वाला ये साधारण पौधा है आयुर्वेद का खजाना, पीरियड्स से लेकर डायबिटीज तक में हो सकता है असरदार
Deepfake का शिकार हुईं 63 साल की Seema Anand! अश्लील फोटो वायरल करने वालों को लगाई फटकार, बोलीं- ‘क्या आपको…’
Toyota Urban Cruiser Ebella EV unveiled: भारत में लॉन्च के लिए तैयार टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी, मिलेगी 543km रेंज और कई दमादार सेफ्टी फीचर्स
‘क्या आपने मेनका गांधी की बॉडी लैंग्वेज देखी?’, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर वकील रामचंद्रन से पूछे तीखे सवाल; क्यों करने लगे कसाब का जिक्र?
DC vs MI Today Match, WPL 2026: दिल्ली-मुंबई के बीच अहम मुकाबला, दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी
बिना बैंक का चक्कर लगाए खुलवा सकते हैं अकाउंट, ये है आसान तरीका
‘ChatGPT ने एक शख़्स को हत्या-आत्महत्या के लिए उकसाया’…जानें क्यों भड़के एलन मस्क, OpenAI पर गंभीर आरोप
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘…आप रहना अफोर्ड नहीं कर पाएंगे’! बिना इनकम-फाइनेंस पूछे US वीजा हुआ रिजेक्ट, कपल ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव
मौत से खिलवाड़! सो रहे मगरमच्छ की पूंछ खींचना लड़कों को पड़ा भारी, खूंखार शिकारी ने पलक झपकते ही किया हमला; रोंगटे खड़े कर देगा Video
IND W vs SA W: अब टी20 में विश्व विजेता बनने की तैयारी, टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान; देखें शेड्यूल
Border 2 Advance Booking: 24 घंटे में बिके 50 हजार टिकट्स, क्या ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘बॉर्डर 2’
फोटो गैलरी
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
1 hour agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
2 hours agoJanuary 20, 2026
12 Photos
सिर्फ टैरिफ और इमिग्रेशन पर सख्ती नहीं, डोनाल्ड ट्रंप के ये 10 बड़े फैसले भी पूरी दुनिया को हिला चुके हैं
2 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US