-
फैटी लिवर खासकर NAFLD (नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज) की समस्या से काफी लोग जूझ रहे हैं। यह समस्या तब होती है जब लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है, जिससे सूजन और नुकसान शुरू हो जाता है। फैटी लिवर की समस्या कई विटामिन की कमी के चलते भी होता है जिसमें से विटामिन B12 का भी नाम लिया जाता है। आइए जानते हैं क्या सच में इसकी कमी के चलते फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ब्रेकफास्ट को लेकर ये 7 गलतियां, सुबह इतने बजने तक कर लेना चाहिए नाश्ता
-
विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है खासकर फैट मेटाबॉलिज्म के लिए। ऐसे में जब इसकी कमी होती है तो इसका सीधा प्रभाव लिवर पर पड़ सकता है। विटामिन B12 शरीर की कई मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं को चलाने में मदद करता है, जिनमें फैट को तोड़ना और लिवर को स्वस्थ रखना शामिल है। (Photo: Freepik)
-
अगर B12 की कमी हो जाए, तो लिवर फैट को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता और वह लिवर की कोशिकाओं में जमा होने लगता है। इससे सूजन होती है और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। कई शोधों में पाया गया है कि NAFLD वाले मरीजों में B12 का स्तर स्वस्थ लोगों की तुलना में काफी कम होता है। (Photo: Freepik)
-
इसके अलावा, B12 की कमी से शरीर में होमोसिस्टीन नामक अमीनो एसिड बढ़ जाता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है और यह सीधे लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि B12 सप्लीमेंट लेने से होमोसिस्टीन कम होता है और लिवर एंजाइम में सुधार आता है जिससे लिवर की बीमारी की प्रगति धीमी हो सकती है। (Photo: Freepik) ठंड के असर को कम कर शरीर में गर्मी बढ़ाता है यह फूड, ये 10 फायदे भी होते हैं
-
विटामिन B12 की कमी के लक्षण
शरीर में जब विटामिन B12 की कमी होता है तो थकान, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई के लक्षण नजर आते हैं। फैटी लिवर के लक्षण अक्सर तब तक नजर नहीं आते जब तक बीमारी बढ़ नहीं जाती है। जिसके चलते लोग B12 की कमी से होने वाले फैटी लिवर के खतरे को पहचान नहीं पाते हैं। (Photo: Freepik) -
कई मामलों में B12 की कमी का संबंध पित्त की पथरी से भी पाया गया है। क्योंकि, B12 पित्त बनने की प्रक्रिया में भी भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर के लिए विटामिन बी12 बेहद ही जरूरी है। (Photo: Freepik)
-
बचाव और उपचार
B12 की कमी को दूर करने के लिए मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पाद को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। उपचार के दौरान विटामिन बी12 की कमी दूर होने के साथ ही लिवर में जमा फैट कम हो सकता है और सूजन भी कम हो सकता है। (Photo: Freepik) सर्दियों में हर दिन क्यों पीनी चाहिए दालचीनी चाय, इन लोगों के लिए औषधि से कम नहीं