-
एक कहावत है ‘मन के जीते जीत है, मन के हारे हार’। यानी अगर मन एकाग्र है और उसे सही दिशा मिल जाए तो वह हर एक नामुमकिन काम को मुमकिन बना सकता है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि सबसे बड़ी जीत खुद पर विजय प्राप्त करना है और यह तभी मुमकिन हो पाएगा जब आपका मन काबू में रहेगा। (Photo: Freepik)
-
मन बेहद ही चंचल होता है। जहां शरीर नहीं जा सकता है वहां मन जा सकता है। अगर मन को सही दिशा मिल जाए तो जिस भी काम को करेंगे उसे पूरी शक्ति के साथ करने में सक्षम होंगे। (Photo: Freepik)
-
काफी लोग ऐसे हैं जो सोचते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। सोच एक बवंडर की तरह है जिसके चक्र में जितना फंसेंगे उतना ही फंसते चले जाएंगे। ऐसे में मन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। अगर मन पर विजय पा लिया तो दुनिया में किसी भी चीज पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं मन को कंट्रोल में कैसे करें? (Photo: Freepik)
-
1- मन को कंट्रोल में करने का सबसे आसान तरीका है ध्यान। ध्यान के जरिए बड़ी से बड़ी सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं। ऐसे में नियमित रूप से कुछ देर ध्यान जरूर लगाएं। (Photo: Pexels)
-
2- मन को काबू में करने का दूसरा तरीका है उसे सही ऊर्जा दें। यानी आप जो भी चीज करना चाहते हैं उसके बारे में पढ़ें, लिखें और तर्क वितर्क करें। (Photo: Pexels) दिमाग के दुश्मन होते हैं ये सात फूड, याददाश्त करते हैं कमजोर
-
3- दिमाग में अगर अधिक बुरे ख्याल आते हैं तो ऐसे में नियमित रूप से योग करना शुरू कर दें। योग के जरिए मन को एकाग्र किया जा सकता है। (Photo: Pexels)
-
4- आपकी सोच कैसी है यह आपकी संगती पर भी काफी ज्यादा निर्भर करता है। अगर अच्छे लोगों के साथ रहते हैं तो विचार भी उसी तरह के आते हैं। ऐसे में उन लोगों के साथ अधिक रहें जिनसे आपको कुछ सीखने को मिलता है और सकारात्मक महसूस करते हैं। (Photo: Pexels)
-
5- मन पर काबू पाने का सबसे आसान तरीका है अपने जीवन में कुछ रचनात्मक गतिविधियों को शामिल कर लें। जैसे संगीत, पेंटिंग, खाना बनाना या फिर वह काम करें जिसमें आपको अधिक खुशी मिलती है। इससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। (Photo: Pexels)
-
6- जब भी आपको लगे कि आप सोच की गहराई में डूबे जा रहे हैं तो ऐसे में गहरी सांस लेते हुए अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। इससे मन को शांति मिल सकती है। (Photo: Pexels)
-
7- इन सबके साथ खुद के लिए कुछ नियम बनाने भी जरूरी हैं। जैसे उठने, सोने, खाने और काम करने का समय। यह सारी चीजें एक अच्छी सोच को उपजने में मदद करती हैं साथ ही एकाग्रता भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। ऐसे में जीवन में कुछ बदलाव करके मन को काबू में किया जा सकता है। (Photo: Freepik) तनाव, डिप्रेशन और बेचैनी कम करने के लिए सबसे असरदार प्राणायाम