-
शादी, इंगेजमेंट और त्योहार के साथ ही अन्य कई फंक्शन में औरतें हर किसी से अलग और खूबसूरत दिखने के लिए फैशन पर खूब मेहनत करती हैं। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta)
-
इस दौरान, साड़ी, वेस्टर्न वियर से लेकर लहंगा भी पहनती हैं। यहां कुछ लहंगे के लेटेस्ट डिजाइन बताए गए हैं जिसे आप किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इसमें आप बेहद ही स्टनिंग लगेंगी। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta)
-
शादी के लिए है परफेक्ट
शादी के लिए लहंगे की तलाश है तो ये ब्राइडल लहंगा आप ट्राई कर सकती हैं। इसके ऊपर बारीक सिरोस्की वर्क हो रखा है। इसके साथ आप ये डीप नेक ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) -
पिंक कलर का लंहगा
इंगेजमेंट या फिर रिसेप्शन के दौरान आप ये लाइट पिंक कलर का लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसके साथ डार्क पिंक कलर के ब्लाउज और श्रग स्टाइल चुन्नी में बेहद स्टनिंग लगेंगी। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) -
गोल्डन लहंगा
शादी या फिर किसी अन्य फंक्शन में इस तरह का गोटा पट्टी वर्क वाला गोल्डन लहंगा खरीद सकती हैं जिसमें आप का लुक हर किसी से अलग नजर आएगा। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) -
व्हाइट लहंगा
व्हाइट कलर का लहंगे की तलाश है तो ये ट्राई कर सकती हैं। इस व्हाइट कलीदार लहंगे पर वर्टिकल स्ट्राइप्स मिरर वर्क हो रखा है। इसके साथ ही नीचे भी चौड़ी बॉर्डर है जिस पर मिरर वर्क हो रखा है। इसमें आप काफी अट्रैक्टिव दिखेंगी। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) -
ब्लू लहंगा
शादी ही नहीं बल्कि किसी अन्य फंक्शन में भी आप ये ब्लू कलर का लहंगा कैरी कर सकती हैं और साथ ही पिंक कलर के दुपट्टे में आपका लुक थोड़ा अलग नजर आएगा। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) -
काले लहंगे में लगेंगी हुस्न की मल्लिका
दोस्त या फिर घर के अन्य किसी सदस्य की शादी में आप ये ब्लैक कलर का लहंगा भी पहन सकती है। इसमें गोल्डन धागों से काम किया हुआ है जिसके इस मॉडर्न साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) -
मल्टी कलर फ्लोरल लहंगा
पेस्टल कलर के बेस में मल्टी कलर फ्लोरल और लीफ डिजाइन लहंगा भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ इस डीप वी नेक ब्लाउज डिजाइन में आप बेहद स्टनिंग लगेंगी। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) -
ब्राइडल लहंगा
वहीं, अगर दुल्हन को लहंगे की तलाश है तो अपनी शादी के लिए ये डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। (Photo: Surbhi Jyoti/Insta) शादी या फिर करनी है पार्टी? यहां से लें हेयर स्टाइल टिप्स, देखने वाले हार बैठेंगे दिल