• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. boost your health with these 5 leaves

आयुर्वेद का अचूक उपाय: रोजाना खाइए ये 5 पत्तियां और सेहत रहेगी दुरुस्त

Ayurvedic remedies for health: आयुर्वेद में कई ऐसे औषधीय पौधों के बारे में बताया गया है, जो शरीर को अंदर से सशक्त बनाते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। यहां हम पांच ऐसी हरी पत्तियों के बारे में बात कर रहे हैं, जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती…

By: Archana Keshri
November 9, 2024 10:31 IST
हमें फॉलो करें
  • healthy leaves
    1/7

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल रखना अक्सर भूल जाते हैं। लेकिन अगर हम आयुर्वेद के नुस्खों को अपनाएं, तो हम अपनी सेहत को न केवल बेहतर बना सकते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी हरी पत्तियों का जिक्र किया गया है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

  • 2/7

    इनमें से कुछ पत्तियां तो ऐसी हैं जिन्हें आप आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और इनसे मिल सकते हैं स्वास्थ्य लाभ। आइए जानते हैं उन 5 हरी पत्तियों के बारे में जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती हैं।

  • 3/7

    मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां
    मोरिंगा की पत्तियों में उच्च मात्रा में विटामिन बी12 और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है, उनके लिए मोरिंगा की पत्तियां बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसे आप कच्चा चबाकर या अपनी स्मूथी और सूप में डालकर भी सेवन कर सकते हैं।

  • 4/7

    तुलसी की पत्तियां
    तुलसी को आयुर्वेद में विशेष स्थान प्राप्त है। इसका सेवन खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत देने वाला होता है। तुलसी की पत्तियां इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती हैं और पाचन तंत्र को भी सुधारती हैं। सर्दी-खांसी होने पर तुलसी के पत्ते चबाने या तुलसी की चाय पीने से तुरंत आराम मिलता है।

  • 5/7

    करी पत्ता
    करी पत्ता भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। यदि आप बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट करी पत्ता चबाएं। यह पत्तियां न केवल दिल के लिए अच्छी हैं, बल्कि बालों और त्वचा के स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद करती हैं। करी पत्ता बालों का झड़ना कम करता है और स्किन को चमकदार बनाता है।

  • 6/7

    नीम की पत्तियां
    नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यदि आपको ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याएं या त्वचा संबंधी कोई दिक्कत हो रही है, तो नीम की पत्तियां चबाना फायदेमंद हो सकता है। इसके नियमित सेवन से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स निकलते हैं और यह खून को शुद्ध करने में मदद करता है।

  • 7/7

    हरा धनिया
    हरे धनिए में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक है। कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो हरे धनिए की पत्तियां चबाना शुरू कर दें। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

TOPICS
health benefit
अपडेट
IPL 2026 की इस दिन से होगी शुरुआत, BCCI ने दी तारीखों की जानकारी; कब होगा फाइनल मैच?
जनसत्ता संपादकीय: दिल्ली में गहरा रहा प्रदूषण का संकट, जहरीली हवा को लेकर गंभीर नहीं सरकारें?
दिल्ली: तापमान में देरी से गिरावट, कम हो सकती है प्रवासी पक्षियों की संख्या
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में घने कोहरे का यलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
IND U19 vs MAL U19 Live Streaming: भारत-मलेशिया अंडर 19 एशिया कप मैच का लाइव प्रसारण, ऐसे देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधों की मांग में तीन गुना इजाफा
गीता उपदेश: भगवान श्री कृष्ण कहते हैं सबसे खराब समय में इन बातों को याद रखना, कलयुग में भी बुरे से बुरा वक्त बदलेगा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
दुनिया मेरे आगे: संवाद का सौंदर्यबोध! स्वस्थ संवाद कभी नुकसानदायक नहीं होता, कभी-कभी भ्रम का निवारण कर देता है
Aaj Ka Tarot Rashifal 16 December 2025: आज बना मंगलादित्य राजयोग, आज इन राशियों को मिलेगा तकदीर का साथ, जानें दैनिक टैरो राशिफल
विचार: क्या शिक्षकों की प्राथमिक भूमिका प्रशासनिक कार्यों के बोझ तले दब गई है!
जनसत्ता संपादकीय: आतंक का दायरा! नफरत की भावना में डूबे लोगों को रोक पाना एक मुश्किल चुनौती
फोटो गैलरी
10 Photos
शैंपू से बाल हो रहे हैं खराब? घर पर बनाएं आयुर्वेदिक हेयर वॉश पाउडर, बिना केमिकल के होंगे साफ, घने-लंबे और मजबूत
13 hours agoDecember 15, 2025
9 Photos
काफी बड़ा है लियोनेल मेसी का बिजनेस एंपायर, इन 6 जगहों से करते हैं मोटी कमाई
14 hours agoDecember 15, 2025
9 Photos
क्या आप जानते हैं सूर्य नमस्कार की शुरुआत कैसे हुई? जुड़ी है हनुमान जी की कथा
14 hours agoDecember 15, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US