-
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल रखना अक्सर भूल जाते हैं। लेकिन अगर हम आयुर्वेद के नुस्खों को अपनाएं, तो हम अपनी सेहत को न केवल बेहतर बना सकते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी हरी पत्तियों का जिक्र किया गया है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
-
इनमें से कुछ पत्तियां तो ऐसी हैं जिन्हें आप आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और इनसे मिल सकते हैं स्वास्थ्य लाभ। आइए जानते हैं उन 5 हरी पत्तियों के बारे में जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती हैं।
-
मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां
मोरिंगा की पत्तियों में उच्च मात्रा में विटामिन बी12 और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है, उनके लिए मोरिंगा की पत्तियां बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसे आप कच्चा चबाकर या अपनी स्मूथी और सूप में डालकर भी सेवन कर सकते हैं। -
तुलसी की पत्तियां
तुलसी को आयुर्वेद में विशेष स्थान प्राप्त है। इसका सेवन खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत देने वाला होता है। तुलसी की पत्तियां इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती हैं और पाचन तंत्र को भी सुधारती हैं। सर्दी-खांसी होने पर तुलसी के पत्ते चबाने या तुलसी की चाय पीने से तुरंत आराम मिलता है। -
करी पत्ता
करी पत्ता भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। यदि आप बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट करी पत्ता चबाएं। यह पत्तियां न केवल दिल के लिए अच्छी हैं, बल्कि बालों और त्वचा के स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद करती हैं। करी पत्ता बालों का झड़ना कम करता है और स्किन को चमकदार बनाता है। -
नीम की पत्तियां
नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यदि आपको ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याएं या त्वचा संबंधी कोई दिक्कत हो रही है, तो नीम की पत्तियां चबाना फायदेमंद हो सकता है। इसके नियमित सेवन से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स निकलते हैं और यह खून को शुद्ध करने में मदद करता है। -
हरा धनिया
हरे धनिए में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक है। कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो हरे धनिए की पत्तियां चबाना शुरू कर दें। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
