-
बिग बॉस कंस्टेस्टेंट रही अर्शी खान ने हाल ही में अपने सोलश मीडिया पर अपनी सगाई से जुड़े एक डर को शेयर किया था। अर्शी ने बताया था कि अक्टूबर में उनकी सगाई होने वाली थी। ये सगाई एक अफगानी क्रिकेटर से होनी थीं, लेकिन अफगानिस्तान में तालिबानियों के शासन से उनकी सगाई पर अब काले बादल मंडरा रहे हहैं।
-
अर्शी मूल रूप से अफगानी हैं और सालों पहले उनका परिवार भारत में चला आया था, लेकिन उनके पैरेंट्स का अफगानिस्तान से लगाव काफी रहा था।
-
अर्शी का कहना था कि अफगानी मूल के कारण ही उनके पेरेंट्स उनकी शादी अफगानी से ही करना चाहते थे और उनकी सगाई की बात अफगानी क्रिकेटर से तय हो गई थी।
-
अर्शी ने लिखा था कि अफगानिस्तान के क्रिकेटर के साथ अक्टूबर में उनकी सगाई फिक्स थी। उनके पिता ने ये रिश्ता उनके लिए पसंद किया था।
-
अर्शी ने अपना डर जाहिर करते हुए कहा था कि अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे की वजह से इस रिश्ते को तोड़ना पड़ सकता है।
-
अर्शी ने यह भी बताया कि वह क्रिकेटर के साथ बातचीत भी करती थीं और वह भी इस रिश्ते से खुश थीं। अफगानी क्रिकेटर उनके पिता के दोस्त के बेटे हैं। अर्शी की किक्रेटर से अच्छी दोस्ती हो गई थी।
-
अर्शी का कहना था कि अब उन्हें गता है कि किसी भारतीय लड़के को खोजने की जरूरत है। भले ही उनकी जड़ें अफगानिस्तान से हैं, लेकिन अब वहां के हालात देखकर नहीं लगता की उनकी सगाई हो सकेगी।
-
Photos: Social Media
