-

सर्दियों के मौसम में सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होता है। थोड़ी सी लापरवाही के चलते सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों के होने का खतरा अधिक रहता है। मौसमी बीमारियों से बचने में इम्यूनिटी अहम भूमिका निभाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता जितना मजबूत होगा उतनी कम बीमारियां होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कौन से फलों का सेवन करना चाहिए। (Photo: Pexels) क्या ठंड से बचने के लिए सर्दियों में रोज आंवला जूस पीना चाहिए? शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं
-
सेब
सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही सेब में पेक्टिन जैसे फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और इसमें पाया जाने वाले पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। (Photo: Pexels) -
बेरीज
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने, मेटाबॉलिज्म को सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। (Photo: Pexels) -
खट्टे फल
सर्दियों के मौसम में संतरा, मौसंबी, ग्रेपफ्रूट और नींबू जैसे खट्टे फल खूब पाए जाते हैं। खट्टे फलों में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। (Photo: Pexels) क्या विटामिन B12 की कमी से फैटी लिवर हो सकता है? बेहद सामान्य होते हैं इसके लक्षण -
अनार
सर्दियों में अनार का भी सेवन करना चाहिए। अनार में आयरन, पॉलीफेनॉल और विटामिन C जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने, सूजन कम करने और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। (Photo: Pexels) -
कीवी
कीवी को विटामिन C, विटामिन K और फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। (Photo: Pexels) -
केला
केले में प्रोटीन, फाइबर और खनिज अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें पोटेशियम भी होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। (Photo: Pexels) -
अंगूर
अंगूर भी सर्दियों के मौसम का फल है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। लाल और काले अंगूर में रेसवेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव कम करता है और कोशिकाओं की मरम्मत करता है। (Photo: Pexels) -
अमरूद
अमरूद में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर होता है जिसके चलते न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है बल्कि पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। (Photo: Pexels) शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ब्रेकफास्ट को लेकर ये 7 गलतियां, सुबह इतने बजने तक कर लेना चाहिए नाश्ता