-
दांतों में झनझनाहट की समस्या आम होती जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करना। दरअसल, जब हम ज्यादा गर्म चीजें खाते हैं तो इसका असर हमारे दांतों पर भी पड़ता है। (Photo: Freepik) आंतों की सफाई के लिए 7 सबसे असरदार प्राकृतिक घरेलू उपाय, रात में सोते समय जरूर पीएं ये ड्रिंक
-
इसके साथ ही ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी दांतों पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही अधिक मीठा खाने से भी दांतों में सेंसिटिविटी होने का कारण बनता है। (Photo: Freepik)
-
कुछ आयुर्वेदिक उपाय हैं जो दांतों में झनझनाहट की समस्या से निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से ये उपाय हैं: (Photo: Freepik)
-
लौंग तेल
दांतों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पुराने समय से ही लोग लौंग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लौंग का तेल प्राकृतिक एनेस्थेटिक की तरह काम करता है जिसके चलते दर्द से आराम मिल सकता है। लैंग के तेल की कुछ बूंदें रूई की मदद से दांतों पर लगाने से कुछ देर में झनझनाहट खत्म हो सकती है। कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik) पोषक तत्वों का खजाना है आंवला, लेकिन बरसात के मौसम में खाना चाहिए या नहीं? -
हल्दी
हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दांतों की कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। हल्दी और सरसों तेल मिक्स कर दांतों पर दिन में 2 बार लगाने से झनझनाहट की समस्या खत्म हो सकती है। (Photo: Freepik) -
ऑयल पुलिंग
नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करने से भी राहत मिल सकता है। इससे न सिर्फ दांतों से झनझनाहट खत्म होता है बल्कि पीलापन, प्लाक और कैविटी भी खत्म हो सकती है। (Photo: Pexels) -
नमक पानी
नमक में पानी मिलाकर कुल्ला करने से भी झनझनाहट की समस्या खत्म हो सकता है। इसके साथ ही प्लाक और कैविटी से भी राहत मिल सकती है। (Photo: Freepik) -
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जो दांतों की झनझनाहट को दूर करने में काफी कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए एक कप पानी में ग्रीन टी को उबाल लें और ठंडा हो जाने पर कुल्ला करें। (Photo: Unsplash) -
लहसुन
दांतों की झनझनाहट के लहसुन भी काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, ये एंटीबैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है जो दांतों के दर्द और झनझनाहट में काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस समस्या में लहसुन की दो-तीन कली चबाने से राहत मिल सकती है। (Photo: Unsplash) सेहत के लिए भी फायदेमंद है बेलपत्र, मिलते हैं ये 8 लाभ, लेकिन इस तरह खाने से ज्यादा मिलेंगे फायदे