-
अरबाज खान से लेकर फरहान अख्तर और माही गिल से लेकर मलाइका अरोड़ा तक तलाक के बाद लिव-इन में रह रहे हैं। इसमें से कई स्टार्स के पहली शादी से बच्चे भी थे।
-
एक्टर अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया रामपाल के साथ साल 1998 में शादी की थी, लेकिन दोनों शादी के 20 साल बाद तलाक ले लिया था। अर्जुन और मेहर जेसिया की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद से अर्जुन रामपाल गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। गैब्रिएला से शादी किए बिना ही वह एक बेटे के पिता भी बन चुके हैं।
-
फरहान अख्तर ने अधुना भबानी से शादी की थी लेकिन 15 साल की शादी दोनों ने साल 2016 में तलाक लिया था। अधुना से तलाक के बाद फरहान मॉडल और वीजे शिवानी दांडेकर के साथ रिलेशन में हैं। फरहान और अधुना की दो बेटियां टीएनजर बेटियां हैं शाक्या और अकीरा।
-
मलाइका अरोड़ा से शादी टूटने के बाद अरबाज खान इटैलियन मॉडल जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ रहते हैं।
-
माही गिल ने महज 17 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी, लेकिन जल्दी ही उनकी शादी टूट गई थी। इसके बाद से माही साल 2019 से लिव इन रिलेशनशिप में हैं और उनकी एक बेटी भी हो चुकी है।
-
मलाइका अरोड़ा भी अरबाज खान से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में लंबे समय से हैं। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है। Photos: Social Media
