-
Anup Jalota Love Life and Divorce: भजन सम्राट के नाम से मशहूर अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक भजन गाए हैं। साथ ही क्लासिकल म्यूजिक में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अनूप जलोटा का संगीत करियर सफल रहा है लेकिन उनकी लव लाइफ (Anup Jalota Love Life) ज्यादा सफल नहीं रही है। आज अनूप जलोटा का जन्मदिन (Anup Jalota Birthday) है और वह 69 साल के हो गए हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी लव और मैरिड लाइफ के बारे में। (Photo: Anup Jalota Instagram)
-
अनूप जलोटा अब तक तीन शादियां कर चुके हैं जिनमें से दो पत्नियों से उनका तलाक हो गया था और एक की मौत हो गई थी। (Photo: Anup Jalota Instagram)
-
अनूप जलोटा 37 साल छोटी जसलीन मथारू संग रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे।दोनों ने बिग बॉस 12 के घर में हिस्सा लिया था और अपने रिश्ते पर बात की थी।
-
अनूप की पहली शादी सोनाली सेठ से हुई थी। सोनाली अनूप जलोटा की स्टूडेंट थीं और क्लासिकल म्यूजिक सीखती थीं। (यह भी पढ़ें: तलाक के बाद 7 साल से लिव-इन में रह रहीं हैं रेशम टिपनिस, दोबारा शादी को लेकर ये सोचती हैं एक्ट्रेस)
-
इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। (Photo: Anup Jalota Instagram)
-
इसके बाद अनूप जलोटा ने बीना भाटिया के साथ अरेंज मैरिज की लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। (Photo: Anup Jalota Instagram)
-
अनूप की तीसरी शादी पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से हुई। मेधा की पहली शादी डायरेक्टर शेखर कपूर से हुई थी लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। (यह भी पढ़ें: शादी के 10 महीने बाद ही हो गया था एक्ट्रेस श्रद्धा निगम का तलाक, एक्स हसबैंड ने रचाई हैं तीन शादियां)
-
अनूप और मेधा की जिंदगी अच्छी चल रही थी लेकिन 2014 में लीवर फेल्योर की वजह से उनकी मौत हो गई थी। अनूप और मेधा का एक बेटा आर्यमन है।
-
इसके बाद सभी तब हैरान रह गए थे जब बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा और 37 साल छोटी जसलीन मथारू के रिलेशनशिप की बात सामने आई थी। जसलीन भी अनूप की स्टूडेंट थी।
