-
जल्द ही एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) क्रिकेटर मिताली राज (Mitaali Raaj) की बायोपिक ‘शाबाश मिठू’ (Shabaash Mithu) में नजर आने वाली हैं। वहीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भारतीय टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) कर रही हैं। यह दोनों फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हालांकि इससे पहले भी देश की कई चर्चित महिलाओं पर फिल्में और वेब सीरीज (Movies and Web Series on Famous Females) बन चुकी हैं जिन्हें आप ओटीटी (OTT) पर देख सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि इनमें से कौनसी फिल्में हिट रहीं और कौनसी फ्लॉप साबित हुईं। चलिए डालते हैं एक नजर –
-
Saina: साइना नेहवाल की इस बायोपिक को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। इसमें एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने साइना का किरदार निभाया था। यह फिल्म फ्लाॅप रही थी।
-
Chhapaak: एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं। फिल्म बजट के बराबर कमाई करने में सफल रही थी। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार में देख सकते हैं।
-
Dangal: आमिर खान स्टारर दंगल भी महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट की जिंदगी पर बेस्ड है। यह आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। (यह भी पढ़ें: सनी देओल से अक्षय कुमार तक, पर्दे पर आमिर खान से टकराए ये स्टार्स, सभी की फिल्में रहीं सुपरहिट)
-
Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म गंगूबाई की बायोपिक है जिसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
-
Thalaivi: कंगना रनौत ने इस फिल्म में एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार निभाया था। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
-
Gunjan Saxena: The Kargil Girl: इस फिल्म में जान्ह्वी कपूर लीड रोल में थी। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी।
-
Mary Kom: बॉक्सिंग प्लेयर मैरी कोम पर बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपडा मुख्य किरदार में थीं। फिल्म हिट रही थी और यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। (यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ही नहीं, उनकी बहनें भी हैं फैशन क्वीन, जानिए क्या करते हैं उर्फी के भाई-बहन)
-
Bandit Queen: फूलन देवी पर बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह अमेजन प्राइम पर है।
-
Haseena Parkar: यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद अब्राहम की बहन हसीना पार्कर पर बनी थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं लेकिन यह फ्लॉप रही थी। इसे जी5 पर देख सकते हैं।
-
Queen: यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है। यह भी एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता पर बनी है।