-
,ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तरह ही एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म भी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, लेकिन समय के साथ ये तस्वीरें भी लीक हो गईं। हालांकि, ऐश प्रेग्नेंसी के दौरान जब भी किसी इवेंट में शामिल होती तो अपने बेबी बप को छुपाने का हर संभव प्रयास करती थीं।
-
अपने ससुर अमिताभ के साथ जब वह संजय दत्त के घर माता की चौकी पर पहुंची तो ग्रीन सूट में अपने दुप्पटे से कुछ यूं अपने बेबी बंप को छुपाया था।
-
कभी सूट तो कभी साड़ी से वह बंप छुपाती रहती थीं। प्रेग्नेंसी में भी ऐश बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आई थीं।
-
ऐश अपने घर पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी भी करती थीं और इस दौरान पहली बार उन्होंने बेबी बंप पर हाथ रख कर पोज दिया था।
-
ऐश पूरी प्रेग्नेंसी में ज्यादातर लांग सूट ही पहना करती थीं।
-
ऐश ने अपनी गोद भराई में मेहंदी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। गोल्डन थ्रेड वर्क वाली साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने जड़ाऊ गहने पहने थे।
-
ऐश ने बालों को जूड़े में स्टाइल किया था। इसके ऊपर वह मोगरे के फूलों का गजरा लगाई हुई थीं।
-
गोद भराई के दौरान पूरे समय अभिषेक ऐश के साथ खड़े रहे और उनके गजरे को भी सही करते रहे थे।
-
गोदभराई की रस्म के बाद जया और अमिताभ के पैर छू कर ऐश ने आशीर्वाद लिया था।
-
ऐश की गोद भराई की रस्म उनकी मां वृंदा राय ने की थी। Photos: Social Media
