-
इंडिया में भी अब इंटरनैशनल ब्यूटी पेजेंट्स के टॉप विनर्स की कमी नहीं रही है। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर हरनाज संधू (Harnaz Sandhu) तक कई ब्यूटी क्वींस देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। तो चलिए जानें कि इंडियन ब्यूटी पेजेंट्स में अपने बेहतरीन जवाब से ताज पहनने वाली इन सुंदरियों की क्वालिफिकेशन क्या है।
-
मिस वर्ल्ड 2000 रहीं प्रिंयका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। प्रियंका 13 साल की उम्र में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गई थीं। इंडिया लौटने के बाद उन्होंने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल से 12वीं पूरी की और उसके बाद वह मिस इंडिया वर्ल्ड बन गई तो पढ़ाई छोड़ दी।
-
मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल 2000 रहीं दीया मिर्जा का जन्म 9 दिसंबर 1981 में हुआ था। दीया ने अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से बैचलर ऑफ आर्टस की पढ़ाई पूरी की है।
-
27 अगस्त 1980 को जन्मी नेहा धूपिया ने जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली से हिस्ट्री से अपना ग्रेजुएशन किया है। नेहा मिस इंडिया 2002 रही थीं।
-
14 मई 1997 को जन्मी मानुषी छिल्लर ने भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। मानुषी मिस वर्ल्ड 2017 थीं।
-
3 मार्च 2000 को जन्मी हरनाज कौर संधू
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री कर रही हैं। हरनाज मिस यूनिवर्स 2021 चुनी गई हैं। -
1 नवंबर 1973 को जन्मीं ऐश्वर्या राय ने आर्कीटेक्चर की पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई के रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन मिस इंडिया वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड 1994 रही थीं।
-
9 नवंबर 1975 को जन्मीं सुष्मिता सेन ने अपनी पढ़ाई सेंट एन हाई स्कूल, सिकंदराबाद से की है। सुष्मिता मैत्रेयी कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज से कोर्स करना चाहती थीं, लेकिन लेकिन मिस इंडिया का कॉल आने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की। सुष्मिता मिस यूनिवर्स 1994 थीं।
-
मिस यूनिवर्स 2000 रही लारा दत्ता 16 अप्रैल 1978 में जन्मी हैं। लारा ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डिग्री के साथ अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।
