-
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में विराट ऑनस्क्रीन अपनी पत्नी सई से बेइंतहा प्यार करता है लेकिन असल जिंदगी में उसे आज भी पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा से ही प्यार है। खास बात ये है कि अब आज 30 नवबर को ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
-
शो में लीड कैरेक्टर निभाने वाले विराट यानी नील भट्ट और पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा लंबे समय से इंगेज थे 28 और 29 नवंबर को दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी हो चुकी है।
-
दोनों की शादी मुंबई से नहीं, बल्कि उज्जैन से हो रही है।
-
ऐश्वर्या ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मेहंदी सेरेमनी में ड्रेस थीम ग्रीन थी, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग ग्रीन कपड़ों में ही नजर आए थे।
-
नील और ऐश्वर्या की हल्दी सेरेमनी में पीले रंग के कपड़ों में नजर आए थे। नील ने पीले रंग का कुर्ता पहना तो उनकी होने वाली दुल्हनिया ऐश्वर्या पीले रंग की साड़ी में नजर आईं।
-
दोनों की हल्दी रस्म साथ हुई और दोनों ने एक-दूसरे को हल्दी भी लगाई।
-
हल्दी सेरेमनी के बाद दोनों ने ऐसा डांस किया कि सीटियां बजने लगीं।
-
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पहली मुलाकात टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुई थी।
-
शादी के बाद कपल मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन भी देगा। बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने एक बैचलरेट पार्टी रखी थी, जिसे उनके करीबी दोस्तों ने होस्ट किया था। Photos: Social Media
